लखनऊ में यूपी-टी 20 लीग का सुपर ओवर थ्रिलर: गोरखपुर ने कानपुर को हराया, सुपर ओवर में फ्लाप रहे समीर रिजवी – Lucknow News

2
लखनऊ में यूपी-टी 20 लीग का सुपर ओवर थ्रिलर:  गोरखपुर ने कानपुर को हराया, सुपर ओवर में फ्लाप रहे समीर रिजवी – Lucknow News

लखनऊ में यूपी-टी 20 लीग का सुपर ओवर थ्रिलर: गोरखपुर ने कानपुर को हराया, सुपर ओवर में फ्लाप रहे समीर रिजवी – Lucknow News

लखनऊ में यूपी टी- 20 लीग में रविवार को खेले गए पहले मैच में गोरखपुर लॉयंस ने कानपुर सुपरस्टार को सुपर ओवर में हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में मजबूत दिख रही कानपुर को समीर रिजवी के आउट होने के बाद हार का सामना करना पड़ा।

.

बारिश के चलते प्रभावित मैच 15-15 ओवर का खेला गया। गोरखपुर ने 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। इस दौरान प्रिंस यादव ने 29 गेंद पर 40 रन बनाए। पारी में 3 छक्के भी लगाए।

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर सुपरस्टार की शुरुआत खराब रही। इसके बाद समीर रिजवी और आदर्श सिंह ने पारी को संभाला। लेकिन आदर्श सिंह 99 रन के स्कोर पर आउट हुए। तीरथ सिंह की गेंद हरदीप ने उन्हें कैच लिया।

इसके बाद 43 गेंद पर 75 रन बनाकर अब्दुल रहमान की गेंद पर आउट हुए। इस दौरान टीम का स्कोर 125 रन था। इसके बाद टीम 141 रन ही निर्धारित ओवर में बना सकी। टीम के पांच विकेट गिरे थे।

जीत के बाद गोरखपुर के खिलाड़ियों ने जश्न मनाया।

सुपर ओवर में कानपुर का खराब प्रदर्शन

सुपर ओवर में कानपुर टीम का खराब प्रदर्शन रहा। कप्तान समीर रिजवी पहली बाल पर आउट हुए। आकाश सिंह भी एक रन बनाकर आउट हुए। टीम 1 ओवर में सिर्फ दो रन बना सकी। इस दौरान अब्दुल रहमान ने गेंदबाजी की। वहीं, गोरखपुर की तरफ से अक्षदीप नाथ ने 2 बाल पर 4 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इसके कारण कानपुर को हार का सामना करना पड़ा है।

गोरखपुर की खराब रही थी शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 38 रन के योग पर टीम के तीन विकेट गिर गये। सिद्धार्थ यादव ने 12 गेंदों में 29 रन और NEWS4SOCIALने 14 गेंदों मं 28 रन बनाये और टीम स्कोर को आगे बढ़ाया। प्रिंस यादव ने 29 गेंदों में तीन छक्के की सहायता से 40 रन बनाये और टीम को संघर्ष करने लायक स्कोर तक पहुंचाया। टीम ने सातव विकेट खोकर 141 रन बनाये। कानपुर की ओर से राहुल शर्मा ने दो विकेट लिये।

गोरखपुर की टीम जीत के बाद खुशी में।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर के शीर्ष क्रम के दो विकेट मात्र आठ रन के योग पर गिर गए। कप्तान समीर रिजवी ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के की बदौलत 75 रन बनाये। फैज अहमद ने भी उनका साथ दिया। फैज ने 18 गेंदों में 25 रनों की उपयोगी पारी खेली। गोरखपुर की ओर से प्रिंस यादव ने तीन विकेट चटकाये। मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News