लक्ष्य संस्था का प्रतिभा सम्मान समारोह: पूर्व मंत्री बोले- जहां नारी पूजी जाती है, वहां देवताओं का वास होता है – Auraiya News h3>
औरैया3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
औरैया में प्रतिभा सम्मान एवं दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया।
औरैया के दिबियापुर क्षेत्र में सहायल रोड स्थित शहीद वीरांगना अवंती बाई रिजॉर्ट केंद्र पर लक्ष्य प्रतिभा सम्मान एवं दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमिश्नर अमरपाल सिंह रहे, जबकि पूर्व सांसद राम बक्स वर्मा, पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, एसडीएम ऋषभ कुमार, विधायक रेखा वर्मा और कानपुर आयुक्त रजनीश वर्मा सहित विभिन्न जनपदों व प्रदेशों से आए गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कमिश्नर अमरपाल सिंह ने आईएएस, पीसीएस और अन्य अधिकारी बनने की इच्छा रखने वाले बच्चों तथा उनके अभिभावकों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले ही आईएएस-पीसीएस बनते हैं, जबकि कम पढ़ाई करने वाले नेता बन जाते हैं और जो बिल्कुल नहीं पढ़ते, वे बाबा हो जाते हैं। उन्होंने बच्चों से कड़ी मेहनत कर आगे आने का आह्वान करते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया।

Advertising
विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राम बक्स वर्मा ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा।” पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह समय नहीं रहा जब द्रौपदी की इज्जत बचाने के लिए भगवान कृष्ण आते थे, बल्कि अब हर नारी को अपनी रक्षा के लिए स्वयं तत्पर रहना होगा।
कार्यक्रम में विधायक रेखा वर्मा, पूर्व निदेशक आरसी राजपूत, गोपीचरन वर्मा, आशाराम राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता नीलम राजपूत, योगाचार्य अनिल राजपूत (जिला कोऑर्डिनेटर, भारतीय शिक्षा बोर्ड), वीरेंद्र शास्त्री, पिंटू राजपूत, ओम प्रकाश राजपूत, रवि राजपूत और जग मोहन सिंह राजपूत सहित कई अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को कमिश्नर अमरपाल सिंह द्वारा शील्ड और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News