रोहतक में राज्य स्तरीय फिल्म महोत्सव संपन्न:सीएम नायब सैनी ने की घोषणा, पिंजौर में 100 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी

6
रोहतक में राज्य स्तरीय फिल्म महोत्सव संपन्न:सीएम नायब सैनी ने की घोषणा, पिंजौर में 100 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी


रोहतक में राज्य स्तरीय फिल्म महोत्सव संपन्न:सीएम नायब सैनी ने की घोषणा, पिंजौर में 100 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी



रोहतक जिले में राज्य स्तरीय फिल्म महोत्सव-2025 का एमडीयू में आज समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे। वहीं, अभिनेता राजकुमार राव व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक भी विशिष्ट अतिथि रहे। राजकुमार राव को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय फिल्म महोत्सव का उद्देश्य हरियाणा की 10 हजार साल पुरानी संस्कृति व सभ्यता को आमजन तक पहुंचाना है। हरियाणा की माटी से निकले कलाकारों को एक नई पहचान देने का प्रयास किया गया है, ताकि हरियाणा की फिल्म इंडस्ट्री को भी आगे बढ़ाया जा सके। हरियाणा से जुड़े लोगों को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके। पिंजौर में बनेगी फिल्म सिटी सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने फिल्म जगत को बढ़ावा देने और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए 2 चरणों में फिल्म सिटी बनाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में जिला पंचकुला के पिंजौर में 100 एकड़ में फिल्म सिटी बनाई जा रही है। इसके लिए जमीन निर्धारित की जा चुकी है। दूसरे चरण में गुरुग्राम में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन के चयन की प्रक्रिया जारी है। दूरदर्शन पर हर सप्ताह प्रदर्शित होगी हरियाणवी फिल्म
नायब सिंह सैनी ने फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों की मांग पर आश्वासन दिया कि दूरदर्शन पर सप्ताह में एक बार हरियाणवी फ़िल्म का प्रदर्शन करने के संबंध में प्रसार भारती के साथ बातचीत कर इसे शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) को हरियाणा के प्रत्येक विश्वविद्यालय में फ़िल्म मेकिंग कोर्स शुरू करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। 30 दिन में दी जाएगी सब्सिडी
सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए फिल्म प्रोमोशन बोर्ड बनाया हुआ है। फ़िल्म सब्सिडी के संबंध में सरकार की नीति के अनुसार आगामी 30 दिनों में लंबित पड़े सभी 5 आवेदनों की सब्सिडी का भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही सब्सिडी के लिए नए आवेदन भी मांगे जाएंगे। हरियाणा की माटी में वीरता, कला और संस्कृति का अनमोल संगम
नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह फ़िल्म महोत्सव हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को समझाने और उसे प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास है। यह केवल सिनेमा का पर्व नहीं है, बल्कि हरियाणवी संस्कृति, कला और भाषा के प्रति हमारी गहरी आस्था और सम्मान का प्रतीक भी है। हरियाणा की माटी में वीरता, कला और संस्कृति का अनमोल संगम है। हरियाणा फ़िल्म महोत्सव युवाओं को सिनेमा क्षेत्र में आगे बढ़ाने का बेहतरीन मंच हरियाणा निवासी और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राज कुमार राव ने कहा कि हरियाणा फ़िल्म महोत्सव– 2025 एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करेगा। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब उन्होंने इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की सोची थी तो उस समय इतने अवसर या इस प्रकार के मंच नहीं होते थे, इसलिए आज युवाओं को इस प्रकार के प्लेटफार्म के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए। फिल्में सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि आज हरियाणा के युवाओं ने फिल्म जगत में जो पहचान बनाई है, वह गर्व का विषय है। हमारे बीच अभिनेता राजकुमार राव जैसे उदाहरण मौजूद हैं जिन्होंने अपने अभिनय और कार्य के माध्यम से हरियाणा का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। फिल्में अब सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गई, अब यह सामाजिक परिवर्तन और प्रेरणा का माध्यम बन चुकी हैं।