‘रेडीमेड बेबीज’: सरोगेसी पर तसलीमा के बयान से मचा बवाल, प्रियंका का नाम लिए बिना साथा निशाना h3>
सरोगेसी को लेकर चर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया। दरअसल शुक्रवार शाम को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने घोषणा की थी कि वे सरोगेसी से एक बच्चे के मां-बाप बने हैं। सरोगेसी पर चल रही चर्चा के बीच लेखिका ने इसकी प्रक्रिया की आलोचना की और सरोगेसी के माध्यम से मातृत्व प्राप्त करने वाली माताओं की भावनाओं पर सवाल उठाया। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने लेखक की टिप्पणी की आलोचना की है।
गरीब महिलाओं के चलते सरोगेसी संभव है: तसलीमा नसरीन
तसलीमा नसरीन ने ट्वीट कर लिखा, “जब वे सरोगेसी के माध्यम से अपने रेडीमेड बच्चे प्राप्त करती हैं तो उन माताओं को कैसा लगता है? क्या उनमें भी बच्चों के लिए वही भावनाएँ होती हैं जो बच्चों को जन्म देने वाली माताओं में होती हैं?” उन्होंने लिखा, “गरीब महिलाओं के चलते सरोगेसी संभव है। अमीर लोग हमेशा अपने स्वार्थ के लिए समाज में गरीबी देखना चाहते हैं। अगर आपको बच्चे को पालने की बेहद ज्यादा जरूरत है, तो बेघर को गोद लें। बच्चों को आपके गुण विरासत में मिलने चाहिए। यह सिर्फ एक स्वार्थी अहंकारी अहंकार है।”
How do those mothers feel when they get their readymade babies through surrogacy? Do they have the same feelings for the babies like the mothers who give birth to the babies?
— taslima nasreen (@taslimanasreen) January 22, 2022
Surrogacy is possible because there are poor women. Rich people always want the existence of poverty in the society for their own interests. If you badly need to raise a child, adopt a homeless one. Children must inherit your traits—it is just a selfish narcissistic ego.

12 सप्ताह पहले पैदा हुई थी प्रियंका और निक की बेटी
सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया कि यह व्यक्ति की पसंद है और कई मामलों में लोग चिकित्सकीय कारणों से सरोगेसी का विकल्प चुनते हैं। हालांकि तसलीमा ने प्रियंका चोपड़ा के नाम का जिक्र नहीं किया। लेकिन उनके ये ट्वीट्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की घोषणा के बाद आए हैं। प्रियंका और निक ने घोषणा की थी कि वे सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि सेलिब्रिटी जोड़े ने एक बच्ची का स्वागत किया है जो 12 सप्ताह पहले पैदा हुई थी।
क्या है सरोगेसी?
सरोगेसी एक मेडिकल प्रोसेस है। इसके तहत एक महिला के अंडे को एक चिकित्सा प्रक्रिया के तहत पुरुष के शुक्राणु के साथ फर्टिलाइज किया जाता है और फिर उससे बनने वाले भ्रूण को सरोगेट मां के गर्भाशय में रख दिया जाता है जो बच्चे को गर्भ में रखती है और समय पूरा होने के बाद जन्म देती है।