Advertising
<

राष्ट्रपति से गुहार, मानवाधिकार आयोग में दस्तक: कनाडा से राघव सोनी का शव लाने की तेज हुई कवायद, अंतिम दर्शन को तरसा परिवार – Bundi News

0
राष्ट्रपति से गुहार, मानवाधिकार आयोग में दस्तक:  कनाडा से राघव सोनी का शव लाने की तेज हुई कवायद, अंतिम दर्शन को तरसा परिवार – Bundi News

राष्ट्रपति से गुहार, मानवाधिकार आयोग में दस्तक: कनाडा से राघव सोनी का शव लाने की तेज हुई कवायद, अंतिम दर्शन को तरसा परिवार – Bundi News


कनाडा में 11 अप्रैल को नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय युवक राघव सोनी उर्फ राघवेंद्र (32) का शव 10 दिन बाद भी भारत नहीं भेजा गया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू निवासी राघव सोनी के शव को सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए शीघ्र भारत लाने की मांग की जा रही है। इस संबंध में, विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए कार्यरत बूंदी के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक याचिका दायर की है। शर्मा राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक भी हैं। चर्मेश शर्मा ने नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री के नाम भी एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। राघव सोनी उर्फ राघवेंद्र, जो चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू के निवासी थे, की मृत्यु 11 अप्रैल को कनाडा के टोरंटो के पास ब्रैमटन शहर की हर्ट लेक झील में डूबने से हुई थी। परिवार के लिए एक-एक पल काटना मुश्किल हुआ
मौत के 10 दिन बाद भी दिवंगत देह को अंतिम संस्कार के लिये भारत नहीं भेजने से पीड़ित परिवार के लिए एक-एक पल काटना मुश्किल हो रहा है। राघवेंद्र के परिजनों ने विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए काम करने वाले कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा से मदद का आग्रह किया। जिसके बाद शर्मा ने इस विषय में राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर करने के साथ भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में भी शिकायत दर्ज करवायी है।

अंतरराष्ट्रीय कानूनो का उल्लंघन- चर्मेश शर्मा
राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम दायर याचिका में चर्मेश शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनो के अनुसार किसी भी देश में मौत होने पर सम्मानजनक अंतिम संस्कार प्रत्येक दिवंगत देह का प्राकृतिक, वैधानिक और ईश्वरीय अधिकार है। इसलिये राघव सोनी की दिवंगत देह को मौत के 10 दिन बाद भी कनाडा से भारत नहीं भेजना अंतरराष्ट्रीय कानूनो का उल्लंघन है। शर्मा ने याचिका के माध्यम से इस विषय में भारत सरकार के माध्यम से कनाडा सरकार और प्रशासन से कूटनीतिक समन्वयकर शीघ्र राघव सोनी की दिवंगत देह को सम्मानजनक का अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार के पास भारत भेजने की मांग की है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी पहुंचा मामला
कनाडा में भारतीय नागरिक राघव सोनी की मौत के 10 दिन बाद भी दिवंगत देह को भारत नहीं भेजने का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली तक भी पहुंच गया है। शर्मा ने इस विषय में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष के नाम भी आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। शर्मा ने कहा कि सम्मानजनक अंतिम संस्कार भी मानव अधिकारों के श्रेणी में आता है और मानव अधिकार आयोग को इसमें हस्तक्षेप कर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News