Advertising
<

पठानकोट में तेज गर्मी में 8 घंटे बिजली कटौती: 38 डिग्री पहुंचा तापमान, हीट वेव का अलर्ट; सेहत विभाग ने जारी की एडवाइजरी – Pathankot News

3
पठानकोट में तेज गर्मी में 8 घंटे बिजली कटौती:  38 डिग्री पहुंचा तापमान, हीट वेव का अलर्ट; सेहत विभाग ने जारी की एडवाइजरी – Pathankot News

पठानकोट में तेज गर्मी में 8 घंटे बिजली कटौती: 38 डिग्री पहुंचा तापमान, हीट वेव का अलर्ट; सेहत विभाग ने जारी की एडवाइजरी – Pathankot News


पठानकोट में 3 दिन से लगातार खिल रही धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच चुका है। जिससे लोग बेहाल हो रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है। हीट वेव की चेतावनी जारी
मंगलवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जो कि 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं, लगातार बढ़ती गर्मी के कारण स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी कर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। जबकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक लू चलने का अलर्ट दिया है, लेकिन पठानकोट में बाकी पंजाब के मुकाबले में स्थिति कुछ हद तक ठीक रहेगी। 23 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह 9 बजे से शहर की बिजली गुल
बता दें, 66 केवी रानीपुर, डेयरीवाल, तारागढ़, नरोट जैमल सिंह और सुजानपुर से चलने वाले सभी फीडर सुबह 9 बजे से बंद कर दिए गए। शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। जरूरी मेंटीनेंस के चलते शहरी इलाकों में 11 केवी आनंदपुर फीडर एवं 11 केवी अबरोल नगर फीडर की सप्लाई भी सुबह 9 बजे से बंद रही। इसके अलावा, 11 केवी प्रीतनगर फीडर एवं 11 केवी टेलीफोन एक्सचेंज, सिटी फीडर, सैली रोड फीडर की सप्लाई सुबह 10 से बंद रही। जेकि, समाचार लिखे जाने तक बंद थी। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामनी करना पड़ा। तेज धूप में घर से निकलना मुश्किल
मंगलवार की सुबह से ही मौसम साफ रहा। तेज धूप से दोपहर 1 बजे के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। शाम 4 बजे के बाद हल्की हवा चलने से गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। साथ ही पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर को छोड़कर बाकी पंजाब में लू चलने की संभावना है। फिलहाल पठानकोट में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और अगले 2-3 डिग्री सेल्सियस के आसपास वृद्धि होगी। हीटवेव से बचाव की एडवाइजरी, गर्मी में बच्चे-बुजुर्ग रखें ध्यान : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. सुनीता शर्मा ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोगों के लिए हीटवेव एडवाइजरी जारी की है। बढ़ती गर्मी इंसानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के दौरान बच्चों, छोटे शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों, मजदूरों, मोटापे से पीड़ित लोगों, मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों और हृदय रोगों से ग्रस्त लोगों को तेज तापमान से बचना चाहिए। जो लोग काम के लिए बाहर जाते हैं, उन्हें पूरे शरीर को ढकने वाले सूती कपड़े पहनने चाहिए।
धूप में नंगे पैर बाहर नहीं निकलें सीधे धूप से सिर को बचाने के लिए छाता, टोपी, तौलिया, पगड़ी या स्कार्फ का इस्तेमाल करना चाहिए। धूप में नंगे पैर बाहर नहीं निकलना चाहिए। धूप में काम करने वालों को अपने शरीर का तापमान 37 डिग्री तक बनाए रखने के लिए कुछ-कुछ देर बाद छांव में आराम करना चाहिए। सिर पर तौलिया या कपड़ा रखना चाहिए और धूप में निकलते समय अपने साथ एक तौलिया जरूर रखना चाहिए।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News