Advertising
<

रायसेन में कालभैरव धाम के बाबा का भाई गिरफ्तार: पुलिस ने भेजा जेल; पत्नी की शिकायत के बाद कार्रवाई; मुख्य आरोपी अब भी फरार – Raisen News

0
रायसेन में कालभैरव धाम के बाबा का भाई गिरफ्तार:  पुलिस ने भेजा जेल; पत्नी की शिकायत के बाद कार्रवाई; मुख्य आरोपी अब भी फरार – Raisen News

रायसेन में कालभैरव धाम के बाबा का भाई गिरफ्तार: पुलिस ने भेजा जेल; पत्नी की शिकायत के बाद कार्रवाई; मुख्य आरोपी अब भी फरार – Raisen News


रायसेन में सांचेत के कालभैरव धाम के नाना काल भैरव उर्फ सुनील सराठे के भाई अनिल सराठे को देवनगर पुलिस ने गुरुवार को विदिशा जिले के ग्यारसपुर के खेरुआ से उसके मामा के घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रायसेन कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए। वहीं मुख्य आरोपी बाबा सुनील सराठे उर्फ नाना काल भैरव अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है। देवनगर पुलिस के अनुसार, अनिल सराठे के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे बाबा सुनील सराठे को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पत्नी ने दर्ज कराया था मामला
सुनील सराठे की पत्नी आरती सेन ने देवनगर थाने में बाबा और उसके भाई अनिल सराठे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार, 27 मई की रात गांव में नाना कालभैरव उर्फ सुनील सराठे, उसकी पत्नी आरती सेन और पड़ोसी रामप्रसाद विश्वकर्मा के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना में रामप्रसाद विश्वकर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के कई लोग घायल हुए थे। रामप्रसाद के सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अस्पताल में हंगामा किया था। दूसरी ओर सुनील सराठे ने भी पड़ोसियों और विश्वकर्मा समाज के लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए थे। मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। अस्पताल से फरार हो गया था बाबा
मारपीट की घटना के बाद सुनील सराठे को उपचार के लिए भोपाल भेजा गया था, लेकिन वह अस्पताल से ही फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के बाद बाबा सुनील सराठे की पत्नी आरती सेन भी एसपी कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने बाबा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वर्ष 2015 में दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी, लेकिन बाद में बाबा ने उन्हें छोड़ दिया और तलाक के लिए दबाव बनाने लगा। आरती सेन का आरोप था कि सुनील सराठे ने उनके नाम पर 12 लाख रुपए से अधिक का लोन लिया, जिसकी राशि अब तक नहीं चुकाई गई है। देवनगर थाना प्रभारी हरिओम आस्तया ने बताया कि अनिल सराठे के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज था। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं सुनील सराठे के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है। वह फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार सर्चिंग अभियान चला रही है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News