Advertising
<

चंदौली में आपदा से बचाव का अभ्यास: NDRF, SDRF और स्थानीय टीमों ने किया मॉक ड्रिल – Chandauli News

0
चंदौली में आपदा से बचाव का अभ्यास:  NDRF, SDRF और स्थानीय टीमों ने किया मॉक ड्रिल – Chandauli News

चंदौली में आपदा से बचाव का अभ्यास: NDRF, SDRF और स्थानीय टीमों ने किया मॉक ड्रिल – Chandauli News

रविकांत सिंह | चंदौली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़या गांव में गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने आपदा बचाव का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि मानसून से पहले बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। हर साल की तरह इस बार भी विभिन्न संवेदनशील और नदी तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इन अभ्यासों का मुख्य उद्देश्य बाढ़, जलभराव और अन्य आपातकालीन स्थितियों के दौरान राहत एवं बचाव तंत्र की सक्रियता, गतिशीलता और आपसी समन्वय को परखना था। डीएम ने कहा कि इसका लक्ष्य आपदा के समय बचाव कार्य बिना किसी देरी के शुरू करना है।

पूर्वाभ्यास के दौरान, प्रसहटा गांव के पास गंगा नदी में बाढ़ का पानी भर जाने की स्थिति का अनुकरण किया गया। इसमें खोज-बचाव एवं राहत गतिविधियों का संचालन, राहत शिविर, बाढ़ चौकी, पशु शिविर और फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना का अभ्यास शामिल था।

Advertising

वहीं, पीडीडीयू नगर तहसील के बहादुरपुर में बाढ़ के पानी से घिरे लोगों को निकालते समय नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार और प्रभावितों को रेफर करने जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आपदा मित्र नावों, मोटर बोट, लाइफ जैकेट और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों के साथ मुस्तैदी से सेवा कार्य का अभ्यास करें। उन्होंने बाढ़ चौकियों की स्थापना, सुरक्षित आश्रय स्थलों पर पीने के पानी, रोशनी और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। आपदा के समय नेटवर्क फेल होने की स्थिति में वायरलेस और सैटेलाइट संचार व्यवस्था को दुरुस्त रखने की आवश्यकता बताई गई।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News