राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम, बेटी के सामने घर में घुसकर मां की हत्या; CCTV खंगाल रही पुलिस h3>
ऐप पर पढ़ें
बिहार में अपराधी बेलगाम और बेखौफ हो गए हैं? शायद यही वजह है कि राजधानी पटना भी सुरक्षित नहीं है। वहां बैखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर इंजीनियर की बुजुर्ग विधवा रंजना कुमारी (63) की गला दबाकर हत्या कर दी। तीन की संख्या में आए बदमाश किराए का कमरा दिखाने के बहाने वृद्धा को तीसरी मंजिल पर ले गए। वहां गमछी से गला घोंट मार डाला। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके की है। पुलिस छानबीन में जुटी है तो लोगों में काफी दहशत है कि अब घर में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। बिहार पुलिस की कार्यशैली प सवाल उठाए जा रहे हैं।
बताया जाता है कि घटना के वक्त महिला की बड़ी बेटी अंकिता नीचे के तल पर मौजूद थी। उसी के चिल्लाने पर आस पास के लोग जुटे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से गमछा बरामद किया है। पूर्व विवाद सहित अन्य एंगल से पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सिटी एसपी सेंट्रल चंद्र प्रकाश ने बताया कि महिला की बेटी के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वर्गीय कुमार चंद्रशेखर का नेहरू नगर में चार मंजिला मकान है जिसमें उनके परिवार के लोग रहते हैं।
रील्स बनाने की ललक जिंदगी पर भारी पड़ी, बिहार में बूढ़ी गंडक नदी में बह गए तीन किशोर
सेवानिवृत्त इंजीनियर चंद्रशेखर की छह महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी रंजना देवी अपनी छोटी बेटे के साथ मकान संख्या 378 के प्रथम तल पर रह रही थी। रविवार की शाम करीब पांच बजे तीन युवक किराए का मकान ढूंढ़ते उनके घर पर आए थे। महिला उन्हें कमरा दिखाने तीसरी मंजिल पर चली गईं। बेटी अपने कमरे में ही थी। करीब 20 मिनट बाद तीनों युवक नीचे आए और महिला की बेटी से कहा कि वे उन्हें ऊपर बुला रही है। तीसरी मंजिल पर जाने पर बेटी ने पाया कि मां कमरे में अचेत पड़ी हुई हैं। उनके मुंह से खून निकल रहा था।
नौकरी के लिए सूद पर लिए पैसे, वेतन के लिए हो गया रेप; मुजफ्फरपुर नेटवर्किंग-सेक्स टॉर्चर में एक और किरदार सामने
घटना से घबराई युवती ने शोर मचा आस-पास के लोगों को बुलाया। बाद में बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने रंजना देवी को मृत घोषित कर दिया। बाद में डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने जांच की। घटना की वजह से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मृतका की बेटी बहुत डरी हुई है। पुलिस ने उसे सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि आसपास के सीसीटीवी से पुलिस फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तीन संदिग्धों को चिन्हित किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News