Advertising
<

राजगीर में एक टिकट पर नेचर-जू सफारी का आनंद: 2 स्लॉट में मिला रहा टिकट, विशेष पैकेज की कीमत 2000 रुपए; ऑनलाइन-ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा – Nalanda News

0
राजगीर में एक टिकट पर नेचर-जू सफारी का आनंद:  2 स्लॉट में मिला रहा टिकट, विशेष पैकेज की कीमत 2000 रुपए; ऑनलाइन-ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा – Nalanda News

राजगीर में एक टिकट पर नेचर-जू सफारी का आनंद: 2 स्लॉट में मिला रहा टिकट, विशेष पैकेज की कीमत 2000 रुपए; ऑनलाइन-ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा – Nalanda News

नेचर और जू सफारी का एक ही स्थान पर मिल रहा टिकट

बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर में अब पर्यटकों को एक अनूठी सुविधा मिलने लगी है। सफारी प्रशासन की ओर से शुरू किया गया ‘प्रायोरिटी पैकेज’ न केवल पर्यटकों के समय की बचत कर रहा है, बल्कि उन्हें एक सुव्यवस्थित और यादगार अनुभव भी प्रदान कर रहा है। इस न

.

अलग-अलग कतारों की समस्या से मिली मुक्ति

राजगीर आने वाले पर्यटकों की सबसे बड़ी समस्या थी, विभिन्न गतिविधियों के लिए अलग-अलग टिकट लेने और लंबी कतारों में खड़े होने की मजबूरी। इस नए पैकेज ने इस समस्या का स्थायी समाधान पेश किया है। अब पर्यटक सिर्फ एक बार टिकट खरीदकर दोनों सफारियों के लगभग सभी प्रमुख आकर्षणों का आनंद ले सकते हैं।

पैकेज में 12 से अधिक रोमांचक गतिविधियां

Advertising

यह कॉम्बो पैकेज वास्तव में रोमांच और मनोरंजन का खजाना है। जू सफारी में प्रवेश के साथ-साथ 180-डिग्री थिएटर, एवियरी और सफारी भ्रमण का आनंद लिया जा सकता है। वहीं, नेचर सफारी के अंतर्गत पर्यटकों को ग्लास ब्रिज पर चलने का रोमांचक अनुभव, सस्पेंशन ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग, राइफल शूटिंग, आर्चरी और वॉल क्लाइम्बिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलता है।

पूरे परिसर में घूमने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल की सुविधा भी इस पैकेज में शामिल है, जो पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त सुविधा है।

किफायती दरें, सीमित उपलब्धता

वयस्कों के लिए इस विशेष पैकेज की कीमत 2000 और 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 1000 रुपए निर्धारित की गई है। हालांकि, इस सुविधा को सीमित रखा गया है ताकि हर पर्यटक को गुणवत्तापूर्ण अनुभव मिल सके। प्रशासन ने सुबह 10 बजे और दोपहर 12 बजे के दो स्लॉट निर्धारित किए हैं। जिनमें प्रत्येक के लिए केवल 20 टिकट ही उपलब्ध होते हैं। इस प्रकार, एक दिन में कुल 40 पर्यटक ही इस विशेष पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट बुकिंग के लिए दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इच्छुक पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या सीधे सफारी काउंटर से भी टिकट खरीद सकते हैं।

पर्यटकों को होगा फायदा।

प्रशिक्षित गाइड की विशेष व्यवस्था

नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार मनमोहन ने बताया कि इस पैकेज में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पारंगत प्रशिक्षित गाइड की सुविधा भी शामिल है। ये गाइड पूरे भ्रमण के दौरान पर्यटकों की सहायता करते हैं और उन्हें स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हैं।

पर्यटकों की संतुष्टि प्राथमिकता

राजगीर जू सफारी के निदेशक राम सुंदर मनमोहन ने बताया कि पर्यटकों की संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पैकेज का मुख्य उद्देश्य उन्हें एक यादगार और परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करना है। हम चाहते हैं कि राजगीर आने वाला हर पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक सुविधाओं का भरपूर आनंद ले सके।

बौद्ध सर्किट के पर्यटकों के लिए खास

यह पैकेज विशेष रूप से परिवारों, विदेशी पर्यटकों और बौद्ध सर्किट से आने वाले यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। राजगीर बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है और यहां देश-विदेश से लाखों पर्यटक हर साल आते हैं। इस नई व्यवस्था से राजगीर के पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News