योग दिवस के मौके पर मोदी ने लॉन्च किया mYoga App, बनेगा आपका Yoga Buddy, जानिए ऐप से जुड़ी सभी डिटेल्स

238
योग दिवस के मौके पर मोदी ने लॉन्च किया mYoga App, बनेगा आपका Yoga Buddy, जानिए ऐप से जुड़ी सभी डिटेल्स


योग दिवस के मौके पर मोदी ने लॉन्च किया mYoga App, बनेगा आपका Yoga Buddy, जानिए ऐप से जुड़ी सभी डिटेल्स

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने योग के लिए दुनिया को प्रोत्साहित करने के लिए M-Yoga app लॉन्च किया है। ये ऐप लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी तरह की यौगिक क्रियाओं और पद्धतियों के बारे में अहम जानकारी वीडियो के माध्यम से देगा। आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित, mYoga ऐप उत्साही लोगों को अलग-अलग अवधि के योग प्रशिक्षण और अभ्यास सत्र प्रदान करेगा। 

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया को संबोधित करते हुए कहा कि अब विश्व को, M-Yoga ऐप की शक्ति मिलने जा रही है। myYoga ऐप में दुनिया भर के लोगों के लिए विभिन्न भाषाओं में योगा ट्रेनिंग और प्रैक्टिस सेंशन मिलेंगे। इस ऐप से ‘One World, One Health’ motto को पूरा करने में मदद मिलेगी। 

 

ये भी पढ़ें:- पहले से ज्यादा आसान हुआ Aadhaar Card में एड्रेस बदलने का प्रोसेस, फटाफट हो जाएगा काम

 

M-Yoga से जुड़ी सभी डिटेल्स
M-Yoga ऐप को 12-65 वर्ष के लोगों के लिए बनाया गया है। ये ऐप रोज योग साथी ‘Yoga Buddy’ के रूप में काम करेगा। अब लोग अपने स्मार्टफोन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण योग का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। एंड्रॉयड यूजर्स mYoga ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

mYoga ऐप सेफ है 
mYoga ऐप सेफ सेक्योर है, और यह यूजर्स से कोई डेटा नहीं लेता है। इसी वजह से ऐप को सुरक्षित कहा जा सकता है क्योंकि यह यूजर्स से कोई डेटा कलेक्ट नहीं करता है। 

 

ये भी पढ़ें:- Jio का खास ऑफर, OnePlus का सस्ता फोन खरीदने पर ₹6000 का फायदा

 

इन भाषाओं में मौजदू है mYoga ऐप
फ़िलहाल यह ऐप फ्रेंच, अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है, आने वाले महीनों में और भाषाओं को जोड़ा जाएगा। 

 

फोन में mYoga ऐप को चाहिए इतनी जगह 
mYoga ऐप को अभी तक 100 से अधिक लोग इंस्टॉल कर चुके हैं। Google Play Store पर इसे 4.5 रेटिंग मिली है। ऐप को आखिरी बार 17 जून को अपडेट मिला था। इस ऐप अपने फोन में डाउनलोड करने के लिए आपको 42 एमबी का स्पेस चाहिए होगा।



Source link