इन स्कूलों की फीस इतनी है कि आप सुनते ही हैरान हो जाएंगे। आइए बताते हैं भारत के सबसे महंगे स्कूलों के बारे में।
दून स्कूसल (Doon School, Dehradun) –
इस स्कूैल को दून वैली में 1929 में खोला गया था। यह स्कूल सिर्फ लड़कों के लिए है। यहां से देश के कुछ अमीर घरानों के बच्चोंय ने पढ़ाई की है। राहुल गांधी, राजीव गांधी, हीरो ग्रुप के सुनील मुंजाल और पवन मुंजाल इसमें शामिल हैं।
कितनी है फीस – इस स्कूंल की फीस 9.7 लाख रुपए सालाना है। 25 हजार टर्म फीस है। एडमिशन के समय यहां पर 3,50,000 रुपए सिक्युररिटी के तौर पर जमा कराने होते हैं, जो रिफंडेबल होता है। वनटाइम एडमिशन फीस 3.5 लाख रुपए देनी होती है।
सिंधिया स्कूसल (Scindia School, Gwalior)-
सिंधिया स्कूल को 1897 में ग्वालियर में खोला गया था। इस स्कूबल को तब के महाराज माधव राव सिंधिया ने शुरू किया था। यहां से बॉलीवुड के कई सितारों ने पढ़ाई की है। उनमें से सलमान खान और अनुराग कश्यप प्रमुख हैं। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीाज के मालिक मुकेश अंबानी ने भी इसी स्कूेल से पढ़ाई की है।
कितनी है फीस – सिंधिया स्कूल की सालाना फीस करीब 7,70,800 रुपए है।
मायो कॉलेज (Mayo College, Ajmer) –
यह राजस्थान के अजमेर में है। यह ब्यॉयज रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूमल है, जिसे 1875 में बनाया गया था। यह भारत के सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूालों में से एक है। यहां 9 होल गोल्फभ कोर्स और पोलो ग्राउंड हैं।
कितनी है फीस – यहां की सालाना फीस लगभग 5.14 लाख रुपए है।
इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल (École Mondiale World School, Mumbai) –
यह स्कूल IB प्राइमरी ईयर्स प्रोग्राम, मिडल ईयर्स प्रोग्राम और डिप्लोैमा प्रोग्राम के लिए है। ये ग्रेड 9 और 10 के लिए IGCSE भी ऑफर करता है। कितनी है फीस – यहां की सालाना फीस करीब 10.9 लाख रुपए है।
वेलहम ब्यॉयज स्कूल (Welham Boys’ School, Dehradun) –
यह 30 एकड़ में फैला स्कूल है, जो दून वैली स्कूल के पास ही है। यहां से कई बड़े नेताओं ने पढ़ाई की है। उनमें से पूर्व केंद्रीय मंत्री मणि शंकर अय्यर, ओडि़शा के सीएम नवीन पटनायक पंजाब के सीएम कैप्टरन अम्रिंदर सिंह और विक्रम सेठ जैसे दिग्गंजों ने पढ़ाई की है। यहीं से वरुण गांधी के पिता संजय गांधी ने भी पढ़ाई की थी।
कितनी है फीस – यहां की सालाना फीस लगभग 5.7 लाख रुपए है। उस अवधि के दौरान ट्यूशन समेत अन्यन फैसिलिटी के लिए अतिरिक्त 1लाख रुपए देने पड़ते हैं।
वुडस्टॉक स्कूल (Woodstock School, Mussoorie) –
यह एक को-एड बोर्डिंग सकूल है। यह स्कूल मसूरी में हैं। यहां से एक्ट र टॉम अल्टरर और राइटर नयनतारा सहगल ने पढ़ाई की है।
कितनी है फीस – सालाना फीस लगभग 15.9 लाख रुपए है। यहां पर एडमिशन के समय 4 लाख रुपए देने होते हैं, जो नॉन-रिफंडेबल फीस होती है।
गुड शेफर्ड स्कूल (Good Shepherd School, Ooty) –
ऊटी का यह एक फुल टाइम रेजिडेंशियल स्कूल है। नीलगिरि पहाड़ी पट्टी में स्थित इस स्कूल का कैंपस 70 एकड़ में फैला है।
कितनी है फीस – 10 लाख रुपए तक (सालाना) ।