यूपी में छह जिलों के डीएम बदले गए 14 आईएएस के तबादले, माला श्रीवास्तव बनीं रायबरेली डीएम | DMs of six districts changed in UP 14 IAS transferred CM Yogi strict | Patrika News h3>
IAS Transferred कानून और प्रशासन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सतर्क हैं। और किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसको ध्यान में रखकर सीएम योगी ने यह ऐक्शन लिया है। यूपी में गुरुवार आधीरात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। यूपी सरकार ने 14 आईएएस के तबादले किए हैं। जिनमें छह जिलों के डीएम बदल दिए हैं।
लखनऊ
Published: April 15, 2022 11:46:07 am
यूपी में गुरुवार आधीरात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। यूपी सरकार ने 14 आईएएस के तबादले किए हैं। जिनमें छह जिलों के डीएम बदल दिए हैं। रायबरेली, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया, मेरठ, संभल में नए डीएम नियुक्त किए गए हैं। कानून और प्रशासन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सतर्क हैं। और किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसको ध्यान में रखकर सीएम योगी ने यह ऐक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि, मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। कई जिलों में डीएम को दूसरे जिले की भी कमान दी गई है। सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है।
यूपी में छह जिलों के डीएम बदले गए, 14 आईएएस के तबादले
नेहा जैन कानपुर देहात की नई डीएम नगर नगर आयुक्त मेरठ मनीष बंसल को डीएम संभल के पद पर भेजा गया है। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी जेपी सिंह को देवरिया का डीएम बनाया गया है। नेहा जैन जिलाधिकारी कानपुर देहात होंगी।
यह भी पढ़ें
योगी सरकार का फुल ऐक्शन, 14 आईपीएस के ट्रांसफर, विकास वैद्य हाथरस के नए एसपी
माला श्रीवास्तव रायबरेली डीएम बनाई गईं जिलाधिकारी मेरठ बालाजी प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। विशेष सचिव आवास माला श्रीवास्तव को जिलाधिकारी रायबरेली बनाया गया है। जिलाधिकारी रायबरेली वैभव श्रीवास्तव प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। प्रतिनियुक्ति से लौटे बलकार सिंह को एमडी जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है।
यह भी पढ़ें
ताजमहल समेत सभी स्मारकों में 18 अप्रैल को प्रवेश फ्री, जानें वजह
अनुराग यादव को सचिव कृषि की मिली जिम्मेदारी अनुराग यादव को सचिव नगर विकास से हटाकर सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को हटाकर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है।
सुरेश चंद्रा अब सिर्फ अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा से अपर मुख्य सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का चार्ज ले लिया गया है। चंद्रा अपर मुख्य सचिव श्रम बने रहेंगे। खास बात यह है कि सरकार ने ये तबादले आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए हैं। हालांकि जिलों व स्थानांतरित अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की है।
सचिव मुख्यमंत्री आलोक को अहम जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सचिव आलोक कुमार (तृतीय) को सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का पूर्ण चार्ज देने के साथ-साथ नोडल ऑफिसर 10 खरब डालर अर्थव्यवस्था बनाया गया है। योगी सरकार ने अगले 5 वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था इस चुनौती पूर्ण लक्ष्य तक ले जाने का संकल्प जताया है।
अगली खबर