Advertising
<

युवाओं और बुजुर्गों के लिए ओपन जिम की सुविधा – Nawada News

0
युवाओं और बुजुर्गों के लिए ओपन जिम की सुविधा – Nawada News

युवाओं और बुजुर्गों के लिए ओपन जिम की सुविधा – Nawada News


NEWS4SOCIALन्यूज | नवादा नगर भवन नवादा परिसर में वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहे पार्क का अब कायाकल्प किया जा रहा है। जिला प्रशासन की पहल पर यहां एक आधुनिक नगर उद्यान पार्क विकसित किया जा रहा है, जिससे शहरवासियों को एक स्वच्छ, हरित और सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल मिलने की उम्मीद जगी है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह पार्क एक बार फिर शहर के लोगों की पहली पसंद बन सकता है। एक समय था जब नगर भवन परिसर स्थित यह पार्क सुबह और शाम के समय शहरवासियों से गुलजार रहता था। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं यहां मॉर्निंग वॉक, व्यायाम और सैर के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते थे। बच्चों के खेलने के लिए भी यह जगह काफी लोकप्रिय थी। लेकिन समय के साथ रख-रखाव के अभाव में पार्क की स्थिति लगातार खराब होती चली गई। झाड़-झंखाड़, कचरा, टूटे हुए शीशे और अव्यवस्था के कारण यह पार्क लगभग बेकार हो चुका था। हालत ऐसी हो गई थी कि लोग यहां आने से कतराने लगे थे।स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी इस पार्क में तालाब के चारों ओर बैठने की व्यवस्था, सुंदर बाग-बगीचे और पेयजल जैसी सुविधाएं मौजूद थीं। पार्क का वातावरण इतना शांत और मनमोहक था कि लोग यहां घंटों समय बिताते थे। लेकिन देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे इसकी सुंदरता खत्म होती चली गई और परिसर गंदगी से भर गया। इसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने पार्क के पुनर्विकास का निर्णय लिया। इसके तहत नगर भवन परिसर में एक आधुनिक नगर उद्यान विकसित किया जा रहा है। इस उद्यान में शहरवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। परियोजना के तहत पार्क में वॉकिंग ट्रैक बनाया जा रहा है, ताकि लोग आराम से मॉर्निंग वॉक और शाम की सैर कर सकें। इसके अलावा युवाओं और बुजुर्गों के लिए ओपन जिम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लोग खुले वातावरण में व्यायाम कर सकेंगे। बच्चों के लिए अलग से खेलने का क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जहां झूले और अन्य खेल उपकरण लगाए जाएंगे।पार्क को आकर्षक बनाने के लिए आधुनिक लैंडस्केपिंग पर भी काम किया जा रहा है। परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे और फूल लगाए जाएंगे। साथ ही बैठने के लिए बेंच, छायादार शेड और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। पार्क में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। निर्माण कार्य फिलहाल प्रगति पर है और इसे तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News