मजदूरों से भरे ओवरलोड ऑटो को कार ने सामने से मारी टक्कर, 2 बच्चों, 9 महिलाओं सहित 14 घायल – rajgarh (MP) News h3>
सोमवार शाम करीब 5:15 बजे खुजनेर क्षेत्र के समीप एक गांव से गेहूं काटकर लौट रहे मजदूरों से भरे ऑटो को राजगढ़ की ओर से जा रही कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो में सवार 2 बच्चों व 9 महिलाओं सहित कुल 14 लोग घायल हो गए। हादसा करेड़ी गांव के आगे मुक्तिधाम के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां सड़क पर हल्का मोड़ है। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार के सामने अचानक मवेशी आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में दोनों वाहनों के चालक अनियंत्रित हो गए और आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो उछल गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ऑटो में सवार कई लोग सड़क पर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पहुंचकर घायलों को संभाला और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि कार में राजगढ़ के पशु चिकित्सा विभाग का एक कर्मचारी सवार था, जिसे एयरबैग खुलने के कारण गंभीर चोट नहीं आई। बिंटू पुत्र कैलाश तंवर (18) रेफर रामदयाल पुत्र बने सिंहतंवर(18) अनोख बाई पत्नी करण सिंह तंवर(35) रेफर रामस्वरूप पुत्र मांगीलाल (10) नवरंग बाई पत्नी हरि सिंह तंवर(50) इकलेश बाई पुत्री चंदर तंवर(14) रमकू बाई पत्नी धन्नालाल तंवर(50) रेफर संगीता पुत्री राधेश्याम (20) कृष्णा बाई पत्नी राधेश्याम (50) रेफर गुलाब बाई पत्नी बंकट तंवर (40) गुड्डी बाई पत्नी कमल(20) रेफर शांति बाई पत्नी बापू लाल (50) सुमेर पुत्र मांगीलाल (15) सभी घायल निवासी ग्राम विजयगढ़ पर्वत सिंह पुत्र सावरलाल(20) धनवासकलां रेफर { 6 को किया रेफर: जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. कोली ने बताया कि सभी 14 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 6 को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ के सिर में चोट है, जबकि कुछ को मल्टीपल फ्रैक्चर हुआ है। गंभीर घायलों को रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। ओवरलोडिंग बनी हादसों की वजह गेहूं कटाई के दौरान इस तरह के हादसे हर साल सामने आते हैं। मजदूर अक्सर एक ही वाहन में अधिक संख्या में सवार होकर सफर करते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इस हादसे में भी ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां थीं।