Advertising
Home Top stories मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां: आत्मनिर्भर भारत से रक्षा...
Advertising
<

मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां: आत्मनिर्भर भारत से रक्षा निर्यात तक, संजय राय बोले- भारत बना चौथी अर्थव्यवस्था – Ayodhya News

5
मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां:  आत्मनिर्भर भारत से रक्षा निर्यात तक, संजय राय बोले- भारत बना चौथी अर्थव्यवस्था – Ayodhya News

मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां: आत्मनिर्भर भारत से रक्षा निर्यात तक, संजय राय बोले- भारत बना चौथी अर्थव्यवस्था – Ayodhya News

अयोध्या17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के इनायत नगर बाजार के एक निजी स्कूलों में विकसित भारत का अमृत कल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल भारतीय जनता पार्टी प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में बोफोर्स से लेकर 2जी स्पेक्ट्रम तक घोटाले हुए।मोदी सरकार में भारत हथियारों का निर्यातक बन गया है। सेना का मनोबल बढ़ा है और ऑपरेशन सिंदूर इसका प्रमाण है।

मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में नारी शक्ति का विकास हुआ। डिजिटल इंडिया ने नए भारत को मजबूत किया है।

भारत अब दुनिया की चौथीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश का एफडीआई एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। निर्यात 825 अरब डॉलर तक पहुंचा है। एनपीए घटकर 2.6 प्रतिशत रह गया है।

Advertising

पल योजना और एमएसएमई सहायता से 1.61 लाख करोड़ रुपए का निवेश आया है। 11.5 लाख से अधिक नौकरियां सृजित हुईं। 29.6 करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज से एक करोड़ से अधिक एमएसएमई को बंद होने से बचाया गया।

सरकार ने 1500 से अधिक पुराने कानून समाप्त किए। रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स और एंजल टैक्स हटाए गए। कॉरपोरेट टैक्स घटाकर 15 प्रतिशत किया गया। स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 1.6 लाख हो गई है। इनसे 17.6 लाख रोजगार सृजित हुए हैं। भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में 53 बड़े आतंकी हमले हुए। अब भारत आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देता है।

इस मौके पर अयोध्या जिले के प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी जिला अध्यक्ष संजीव सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बदल कमला शंकर पांडे जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक, जिला मंत्री सरबजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा बबलू पासी साहित्य क्षेत्र के प्रबुद्ध जनवा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising