मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: IPL 21 मार्च से; केजरीवाल बोले- केंद्र झुग्गीवालों को मकान दे, चुनाव लड़ना छोड़ दूंगा; मोदी बोले- मैं युवाओं का परम मित्र h3>
- Hindi News
- National
- NEWS 4 SOCIALMorning News Brief; Arvind Kejriwal Vs Amit Shah | Rohit Sharma Captaincy
7 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर दिल्ली चुनाव को लेकर चल रही बयानबाजी की रही। एक खबर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2025 से जुड़ी रही, इस साल लीग की शुरुआत 21 मार्च से होगी।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- संगम नगरी प्रयागराज में आज से महाकुंभ शुरू होगा। 26 फरवरी तक चलने वाले आयोजन में 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना है।
- PM मोदी जम्मू कश्मीर के गांदरबल में जेड मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे। श्रीनगर-लेह हाईवे (NH-1) पर बनी 6.4 किमी लंबी ये डबल लेन टनल श्रीनगर को सोनमर्ग से जोड़ेगी। बर्फबारी की वजह से यह हाईवे 6 महीने बंद रहता है। टनल से ऑल वेदर कनेक्टिविटी मिलेगी।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. PM मोदी बोले- मैं युवाओं का परम मित्र; बिना लक्ष्य के जीवन नहीं होता, यह जीवन जीने की जड़ी बूटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा-
मेरा देश के नौजवानों के साथ PM नहीं परम मित्र वाला है, वही रिश्ता है और मित्रता की सबसे मजबूत कड़ी होती है ‘विश्वास’। बिना लक्ष्य के जीवन नहीं होता, यह जीवन जीने की जड़ी बूटी होती है। जो लोग कहते हैं छोड़ो यार होता रहता है, कुछ बदलने की क्या जरूरत है क्यों सर खपाते हो, इस भावना के लोग मरी हुई लाश से ज्यादा कुछ नहीं होते।
यंग लीडर्स डायलॉग में 3 हजार युवा शामिल हुए: PM मोदी ने कार्यक्रम में 3 हजार से ज्यादा युवाओं को संबोधित किया। यह कार्यक्रम 11 जनवरी से शुरू हुआ था। दरअसल, PM मोदी ने 15 अगस्त 2024 को एक लाख गैर-राजनीतिक युवाओं को जन प्रतिनिधि के रूप में राजनीति में लाने की बात कही थी। यह कार्यक्रम उसी का हिस्सा था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. दिल्ली चुनाव: केजरीवाल का केंद्र को चैलेंज, कहा- झुग्गी वालों को मकान दो, फिर चुनाव नहीं लडूंगा AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के बीच केंद्र सरकार को चैलेंज दिया। केजरीवाल ने कहा, ‘मोदी सरकार ने कई इलाकों की झुग्गी-झोपड़ियां तोड़ी हैं। अगर वह झुग्गीवालों को उसी जमीन पर मकान बनाकर देंगे तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा। जिन झुग्गी-बस्ती वालों के केस कोर्ट में चल रहे हैं, सरकार वापस ले ले। मैं चुनाव न लड़ने की गारंटी देता हूं।’
केजरीवाल के बयान की वजह: 11 जनवरी को अमित शाह ने झुग्गीवालों को पक्का मकान देने का वादा किया था। शाह ने कहा था, ‘केजरीवाल सरकार को उखाड़कर फेंक दीजिए, हर गरीब को पक्का मकान मोदी सरकार देगी।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. IPL का 18वां सीजन 21 मार्च से शुरू होगा, 25 मई को कोलकाता में फाइनल; WPL 7 फरवरी से IPL 2025 का पहला मैच 21 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। यहीं पर 25 मई को टूर्नामेंट का फाइनल भी होगा। वहीं, विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का तीसरा सीजन 7 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा, इस बार का टूर्नामेंट 2 की बजाय 4 वेन्यू पर खेला जाएगा।
पूरा शेड्यूल कब पता चलेगा: IPL का पूरा शेड्यूल जनवरी के आखिर में रिलीज हो सकता है। IPL कमेटी ने सभी फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट शुरू होने की डिटेल भेजी है, ताकि वे खिलाड़ियों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दें। IPL में 10 टीमों के बीच 74 मैच होंगे, इतने ही मैच 2022 से हर सीजन में खेले जा रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी तक भारत के कप्तान बने रहेंगे, रिव्यू मीटिंग में बुमराह को अगला कप्तान बनाने पर भी चर्चा
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं।
रोहित शर्मा 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी तक भारतीय टीम के कप्तान बने रहेंगे। मुंबई में हुई BCCI की रिव्यू मीटिंग में ये फैसला लिया गया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अगला कप्तान बनाने पर भी चर्चा हुई। BCCI, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा कर रही है। भारत के 3-1 से हारने के बाद रोहित की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. 14 साल की आयरा जाधव ने 346 रन बनाए, अंडर-19 डोमेस्टिक के वनडे में तिहरा शतक बनाने वालीं पहली भारतीय
आयरा जाधव के तिहरे शतक की मदद से मुंबई ने 50 ओवर में 563 रन का स्कोर बनाया।
मुंबई की आयरा जाधव ने अंडर-19 विमेंस वनडे में रिकॉर्ड 346 रन बनाए। वह अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाली भारत की पहली प्लेयर बनीं। विमेंस अंडर-19 वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की लिजेल ली के नाम है, जिन्होंने 2010 में 427 रन बनाए थे।
आयरा ने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा: भारत के घरेलू विमेंस क्रिकेट के सभी वनडे टूर्नामेंट में यह किसी भी बैटर का हाईएस्ट स्कोर है। आयरा ने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अंडर-19 घरेलू क्रिकेट में ही दोहरा शतक लगाया था। आयरा की पारी के दम पर मुंबई ने मेघालय के खिलाफ 3 विकेट पर 563 रन बनाए। मेघालय टीम जवाब में 19 रन ही बना सकी और मुंबई ने 544 रन के रिकॉर्ड अंतर से मुकाबला जीत लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. स्पेडेक्स मिशन- ISRO ने डॉकिंग ट्रायल किया, डेटा एनालिसिस के बाद प्रोसेस पूरी होगी
स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SPADEX) की डॉकिंग पहले 7 जनवरी, फिर 9 जनवरी को टाली गई थी।
ISRO ने SPADEX (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) का सफल ट्रायल किया। 2 स्पेस सैटेलाइट के बीच दूरी पहले 15 मीटर, फिर 3 मीटर तक रखी। इसके बाद दोनों सैटेलाइट को वापस सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया। डॉकिंग ट्रायल का डेटा एनालिसिस करने के बाद मिशन को अंजाम दिया जाएगा। दरअसल, स्पेडेक्स मिशन 2 बार टल चुका है। मिशन सफल होता है तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
मिशन क्यों जरूरी: चंद्रयान-4 जैसे मिशन्स की सफलता इसी पर निर्भर…
- टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल चंद्रयान-4 मिशन में होगा जिसमें चंद्रमा से सैंपल वापस पृथ्वी पर लाए जाएंगे।
- स्पेस स्टेशन बनाने और उसके बाद वहां जाने-आने के लिए भी डॉकिंग टेक्नोलॉजी की जरूरत पड़ेगी।
- गगनयान मिशन के लिए भी ये टेक्नोलॉजी जरूरी है जिसमें मानव को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
- सैटेलाइट सर्विसिंग, इंटरप्लेनेटरी मिशन और इंसानों को चंद्रमा पर भेजने के लिए ये टेक्नोलॉजी जरूरी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. कैलिफोर्निया की आग से अब तक 16 की मौत, हवा की रफ्तार बढ़ने से तेजी से फैल रही
कैलिफोर्निया के जंगलों में 7 जनवरी को आग लगी थी। जंगलों में फिलहाल ये 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है।
अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिलिस (LA) के जंगलों में 6 दिन से आग लगी है। इसमें 16 लोगों की मौत हो चुकी है, कई लापता हैं। आग से करीब 13 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। अमेरिका की मदद के लिए मेक्सिको से फायर फाइटर्स पहुंचे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- क्राइम: केरल में दलित एथलीट का यौन शोषण- 9 FIR दर्ज: 5 साल में 62 लोगों ने रेप किया; 14 आरोपी ज्यूडिशियल रिमांड पर, इनमें मंगेतर भी (पढ़ें पूरी खबर)
- पॉलिटिक्स: शाह बोले- शरद पवार की विश्वासघाती राजनीति दफन हुई: उद्धव फरेब करके CM बने, महाराष्ट्र ने उनको जगह दिखाई; घमंडिया गठबंधन बिखर रहा (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: देवजीत सैकिया BCCI के सेक्रेटरी बने: प्रभतेज सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष बने; दोनों को निर्विरोध चुना गया (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: महिला क्रिकेट- भारत ने आयरलैंड को 116 रन से हराया: 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ली, जेमिमा रोड्रिग्स ने शतक जमाया (पढ़ें पूरी खबर)
- छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों ने 5 नक्सली मार गिराए: मारे गए नक्सलियों में 2 महिलाएं भी, शवों के पास SLR, 12 बोर राइफल और BGL मिले (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान: सेंटनर कप्तानी करेंगे; विलियम्सन की एक साल के बाद वनडे टीम में वापसी (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: अनीता आनंद कनाडा के PM पद की रेस से बाहर: पार्टी नेता बनने से इनकार किया, इस साल चुनाव भी नहीं लड़ेंगी (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: ट्रम्प के शपथ ग्रहण में जयशंकर जाएंगे: चीनी राष्ट्रपति को भी न्योता, VIP टिकट खत्म; प्रोग्राम कमेटी ने ₹1400 करोड़ जुटाए (पढ़ें पूरी खबर)
कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ: महाकुंभ के लिए कितनी तैयार है संगम नगरी; आज होगा पहला स्नान
प्रयागराज में आज (13 जनवरी) से महाकुंभ शुरू हो गया है। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
अब खबर हटके…
MP में बनी दुनिया की सबसे बड़ी थ्री डी रंगोली
रंगोली बनाने में करीब 4,000 किलो रंग का इस्तेमाल हुआ।
मध्य प्रदेश के भोपाल में विश्व की सबसे बड़ी थ्री डी रंगोली बनाई गई। 18 हजार स्क्वायर फीट में बनी रंगोली में स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीर उकेरी गई। दिसंबर 2024 में प्रयागराज में 55 हजार स्क्वायर फीट की रंगोली बनाई गई थी, जो विश्व की सबसे बड़ी रंगोली थी। पढ़ें पूरी खबर…
NEWS4SOCIALकी एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
मिथुन राशि वालों का रुका काम पूरा होने के योग हैं। कर्क राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक NEWS4SOCIALऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…