मुख्य सचेतक गर्ग बोले- वीर विक्रमादित्य ने हमेशा न्याय किया: आकोली गांव में मूर्ति का अनावरण किया, साधु- संत भी हुए शामिल – Jalore News

18
मुख्य सचेतक गर्ग बोले- वीर विक्रमादित्य ने हमेशा न्याय किया:  आकोली गांव में मूर्ति का अनावरण किया, साधु- संत भी हुए शामिल – Jalore News

मुख्य सचेतक गर्ग बोले- वीर विक्रमादित्य ने हमेशा न्याय किया: आकोली गांव में मूर्ति का अनावरण किया, साधु- संत भी हुए शामिल – Jalore News

मुर्ति का अनावरण करते हुए संत व मुख्य सचेतक।

जालोर जिले के आकोली गांव के बस स्टैंड के पास रविवार को सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार की मूर्ति का अनावरण समारोह पूर्वक हुआ। कार्यक्रम सम्राट वीर विक्रमादित्य स्मारक निर्माण समिति एवं समस्त ग्रामवासी आकोली के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

.

कार्यक्रम में संत सानिध्य बाड़मेर स्थित तारातरा मठ के महंत प्रतापपुरी महाराज एवं आचार्य विजय जयरतन सुरीश्वर महाराज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व विशिष्ट अतिथि के रूप में आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद संत व मुख्य अतिथि।

साधु- संत भी हुए कार्यक्रम में शामिल

कार्यक्रम में सानिध्य लेटा महंत रणछोड़ भारती, जागनाथ मठ नारणावास के महंत महेंद्र भारती, कटकेश्वर महादेव मठ महंत कुलदीप भारती, आनंद नाथ महाराज, सांथू गायत्री आश्रम के विष्णु स्वरूप महाराज योगा आश्रम कैलाश नगर के साध्वी सत्यानंद, नवाराम भोपाजी आदि साधु संतों के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत वीर विक्रमादित्य की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद ग्राम वासियों द्वारा संस्था एवं अतिथियों का माला एवं साफा पहनकर स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया। इसके बाद पंडाल के पास लगी मूर्ति का महंत प्रतापपुरी, मुख्य सचेतक गर्ग, विधायक राजपुरोहित, पूर्व आईएएस परमार ने अपने हाथों से मूर्ति का अनावरण किया।

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण।

गर्ग बोले- विक्रमादित्य महान सम्राट

समारोह में मुख्य अतिथि गर्ग ने कहा कि सम्राट वीर विक्रमादित्य महान सम्राट थे। उन्होंने बिना भेदभाव के सबको साथ लेकर न्याय किया। उन्होंने सभी से उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

महंत प्रतापपुरी ने कहा कि वीर विक्रमादित्य राजस्थान के ही नहीं पूरे भारत के सम्राट थे, उन्होंने हमेशा न्याय के साथ शासन किया। उनके आदर्शों को आज भी याद किया जा रहा है।

विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि आकोली गांव में वीर विक्रमादित्य की मूर्ति लगने से ग्राम वासियों के लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि आकोली समेत आसपास के लोग मूर्ति से प्रेरणा लेंगे उन्होंने ग्राम वासियों एवं भामाशाहों का आभार जताया।

इस दौरान कार्यक्रम में सेवानिवृत आईएएस अधिकारी गंगा सिंह परमार, खंगार सिंह आकोली, त्रिभुवन सिंह व आकोली सरपंच चोपाराम देवासी, पूर्व राज्य मंत्री भूपेन्द्र देवासी ,बागरा थानाधिकारी मोहन लाल गर्ग ,हितेंद्र सिंह थुर, डूंगर सिंह ,कालू सिंह आकोली, रामसीन सरपंच चन्द्र वीर सिंह, रूप सिंह नारणावास, नाथू सोलंकी, अर्जुन सिंह देलदरी, बग सिंह बागरा, लाल सिंह धानपुर, जोग सिंह आडवाड़ा, चौपाराम आडवाड़ा, हरी सिंह व प्रकाश सुथार सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News