मर्चेंट नेवी में कार्यरत लापता युवक का तीसरे दिन मिला शव, हत्या का आरोप

5
मर्चेंट नेवी में कार्यरत लापता युवक का तीसरे दिन मिला शव, हत्या का आरोप

मर्चेंट नेवी में कार्यरत लापता युवक का तीसरे दिन मिला शव, हत्या का आरोप

-उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव स्थित पैतृक घर से सोमवार की रात से गायब था जवान -गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़का गांव बख्तियारपुर गांव स्थित बनास नदी से सुबह मिला शव -परिजनों की ओर से हत्या कर शव फेंकने का लगाया जा रहा आरोप, कारणों की जानकारी नहीं -सड़-गल जाने के कारण पोस्टमार्टम के लिए शव को आरा सदर अस्पताल से रेफर किया गया पटना आरा/उदवंतनगर। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से मर्चेंट नेवी में कार्यरत लापता युवक का शव बरामद किया गया है। सोमवार की रात से गायब युवक का शव बुधवार की सुबह गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़कागांव अख्तियारपुर स्थित बनास नदी में तैरते हुए मिला।‌ मृतक जैतपुर गांव निवासी अरुण कुमार सिंह उर्फ पवन कुमार सिंह का 25 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार था। उसने छह माह पूर्व ही मालदीप में मर्चेंट नेवी में ज्वाइन किया था। फिलहाल वह ट्रेनिंग कर रहा था। उसका शव काफी सड़-गल गया था। चेहरे और बाएं पैर के घुटने पर खून लगा था। बाएं पैर के तलवे और दायीं हथेली का चमड़ा उखड़ा था। दोनों होंठ हल्का सा कटा पाया गया है। शव मिलने की सूचना पर उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव और गजराजगंज ओपी इंचार्ज हरि प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अफसरों की ओर से मामले की छानबीन की गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि शव अधिक सड़-गल जाने के कारण डॉक्टरों की ओर से शव पटना रेफर कर दिया गया। परिजनों की ओर से मारपीट कर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के लिए शव बनास नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि परिजनों की ओर से हत्या का कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी गई। अरुण कुमार सिंह उर्फ पवन कुमार सिंह की ओर से गांव में किसी से दुश्मनी या विवाद से इनकार किया जा रहा है। इधर, पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में पानी में डूबने सहित अन्य कारणों से उसकी मौत होने की बात कही गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है। रात में खाने के बाद आटा मिल में गया था सोने, सुबह मिला गायब, मोबाइल भी नॉट रिचेबल अरुण कुमार सिंह उर्फ पवन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात उन्होंने अपने बेटे ऋतिक कुमार के साथ खाना खाया और बातचीत की। इसके बाद ऋतिक घर से कुछ दूरी पर स्थित आटा मिल में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह वह उसे उठाने गए, तो ऋतिक वहां नहीं था। तब उन्होंने सोचा कि वह शौच करने गया होगा। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा और उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मोबाइल पर कॉल की गयी। तब मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद उदवंतनगर थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। पुलिस और परिजन की ओर से लगातार उसकी खोजबीन की जा रही थी। इस बीच बुधवार की सुबह बड़कागांव बख्तियारपुर बनास स्थित नदी में एक युवक का शव होने की सूचना मिली। इस आधार पर वे लोग बड़कागांव बख्तियारपुर बनास नदी पहुंचे और शव की पहचान की। तीन भाई-बहनों में बड़ा था ऋतिक, मौत के बाद घर में कोहराम बताया जाता है कि ऋतिक कुमार अपने दो भाई और एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां रंजू देवी, बहन तान्या कुमारी और भाई शुभम कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां रंजू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News