मथुरा में ‘कृष्ण-लोक’, अयोध्या में ‘लव-कुश’ पार्क और ‘श्रीपुरुषोत्तम’ केंद्र: प्रयागराज के शिवालय पार्क की तर्ज पर स्क्रैप से बनेगा ये थीम पार्क – Uttar Pradesh News

0
मथुरा में ‘कृष्ण-लोक’, अयोध्या में ‘लव-कुश’ पार्क और ‘श्रीपुरुषोत्तम’ केंद्र:  प्रयागराज के शिवालय पार्क की तर्ज पर स्क्रैप से बनेगा ये थीम पार्क – Uttar Pradesh News

मथुरा में ‘कृष्ण-लोक’, अयोध्या में ‘लव-कुश’ पार्क और ‘श्रीपुरुषोत्तम’ केंद्र: प्रयागराज के शिवालय पार्क की तर्ज पर स्क्रैप से बनेगा ये थीम पार्क – Uttar Pradesh News

अयोध्या में लवकुश और श्रीपुरुषोत्तम दर्शन अनुभव सेंटर बनेगा।

प्रयागराज के शिवालय पार्क की तर्ज पर अब मथुरा और अयोध्या को भी मॉडर्न और आध्यात्मिक थीम पार्क्स की सौगात मिलेगी। नगर विकास विभाग की योजना के अनुसार मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में ‘कृष्ण लोक पार्क’ का निर्माण होगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न

.

वहीं अयोध्या में ‘लव-कुश पार्क’ के साथ ‘श्री पुरुषोत्तम दर्शन अनुभव केंद्र’ स्थापित किया जाएगा, जो प्रभु श्रीराम, माता सीता और लव-कुश के जीवन प्रसंगों को इंटरेक्टिव झांकियों, एलईडी वॉल, प्रोजेक्शन और टचस्क्रीन कियोस्क के माध्यम से दर्शाएगा।

नगर विकास विभाग ने ‘कचरे से कंचन’ की अवधारणा पर आधारित इस परियोजना की कार्ययोजना सीएम योगी के समक्ष प्रस्तुत की है।

प्रयागराज में निर्मित शिवालय पार्क की तर्ज पर बनेंगे श्रीकृष्ण व लवकुश थीम पार्क।

धातु स्क्रैप और शहरी कचरे से बनेगा पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन स्थल इन थीम पार्क्स का सबसे अनूठा बात यह है कि इन्हें शहर के अपशिष्ट और धातु स्क्रैप से निर्मित किया जाएगा। ‘कचरे से कंचन’ की तर्ज पर बन रहे इन पार्क्स का उद्देश्य सिर्फ सौंदर्यीकरण ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और शहरी कचरे के पुन: उपयोग को भी बढ़ावा देना है। साथ ही ये पार्क नगरीय निकायों के लिए आय का स्रोत भी बनेंगे।

स्क्रैप से बनेगा मथुरा में श्रीकृष्ण थीम पार्क।

मनोरंजन, शिक्षा और श्रद्धा का संगम

मथुरा के कृष्ण लोक पार्क में श्रीकृष्ण के जन्म की घटना से लेकर पूतना, बकासुर और कंस वध के साथ उनके युवाकाल, द्रौपदी चीर हरण से लेकर महाभारत में गीता का उपदेश देते हुये उनके विराट स्वरूप को भी दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही पार्क में आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए बांसुरी और मयूर आकृति के झूले के साथ द्वापर युगीन मथुरा-वृदांवन का परिदृश्य बनाया जाएगा।

वहीं, अयोध्या में प्रभु श्रीराम और लवकुश के जीवन प्रसंगों पर आधारित लवकुश पार्क का निर्माण किया जाएगा। साथ ही एलईडी डिस्प्ले, इंटरेक्टिव एलईडी वॉल, वाल म्यूरल्स, प्रोजेक्शन और टच कियोस्क जैसी आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर श्री पुरुषोत्तम दर्शन अनुभव सेंटर भी बनाया जा रहा है।

लवकुश पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए एंटरटेनमेंट जोन भी बनाया जाएगा। जहां सेल्फी प्वाइंट, धनुष-बाण का मैदान, घोड़े की सवारी, बाधा पथ (ऑब्सटेकल रूट), लर्निंग एरिया और इंटरेक्टिव तकनीकी प्रयोग से रामकथा के मोटिवेशनल प्रसंग की झांकियां भी दिखाई जाएंगी।

राम व कृष्ण की नगरी में बन रहे थीम पार्क से पर्यटकों को होगा आध्यात्मिक अनुभव।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

राम और कृष्ण की नगरी में बन रहे ये थीम पार्क सिर्फ बच्चों और पर्यटकों के मनोरंजन का केंद्र नहीं होंगे, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव का आधुनिक स्वरूप भी प्रस्तुत करेंगे। श्री पुरुषोत्तम अनुभव केंद्र और कृष्ण लोक पार्क जैसी योजनाएं धार्मिक पर्यटन को डिजिटल युग में एक नई उड़ान देंगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News