Advertising
<

बेडावल में 4 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास: जनजातीय छात्रों को छात्रावास मिलेगा, 2.5 करोड़ की लागत से होगा निर्माण – Salumber News

0
बेडावल में 4 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास:  जनजातीय छात्रों को छात्रावास मिलेगा, 2.5 करोड़ की लागत से होगा निर्माण – Salumber News

बेडावल में 4 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास: जनजातीय छात्रों को छात्रावास मिलेगा, 2.5 करोड़ की लागत से होगा निर्माण – Salumber News


सलूम्बर के लसाड़िया ग्राम पंचायत बेडावल में 4 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत और विधानसभा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। DMFT फंड से होंगे 1.5 करोड़ के काम इन विकास कार्यों में लगभग 2.50 करोड़ रुपए की लागत से जनजातीय आश्रम छात्रावास भवन का निर्माण प्रमुख है। इसके अतिरिक्त, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से लगभग 1.50 करोड़ रुपए के अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। कुल 4 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले इन कार्यों से क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे जनजातीय अंचल के विकास को गति मिलेगी। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जनजातीय आश्रम छात्रावास के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास सांसद मन्नालाल रावत ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। भाजपा नेता और धरियावद विधानसभा के विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि बेडावल सहित पूरे जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, सड़क, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता बताया। मीणा ने जोर दिया कि जनजातीय आश्रम छात्रावास का निर्माण क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा और इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, उपप्रधान धनराज पटेल, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला, एसटी मोर्चा अध्यक्ष पूंजीलाल मीणा, लालूराम मीणा, उदयलाल मीणा, सोहन मीणा, नाथूलाल मीणा (कालिभित), विरम मीणा, नाथूलाल मीणा (देवलिया), लिम्बाराम मीणा, पंचायत समिति सदस्य धनराज मीणा और शंकर मीणा (शोभजी गुड़ा) सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीणजन मौजूद थे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News