HomeTop storiesअखिलेश यादव ने केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना: कहा- जिनका परिवार...
Advertising
<
अखिलेश यादव ने केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना: कहा- जिनका परिवार ही नहीं वो परिवार की पीड़ा क्या समझेंगे, डबल इंजन सरकार का धुआं निकल गया – Etah News
अखिलेश यादव ने केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना: कहा- जिनका परिवार ही नहीं वो परिवार की पीड़ा क्या समझेंगे, डबल इंजन सरकार का धुआं निकल गया – Etah News h3>
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को एटा के सिविल लाइंस स्थित यादव नगर में दिवंगत शासकीय अधिवक्ता ओमकार सिंह यादव के आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। परिवार को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर साधा निशाना अखिलेश यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की सत्ता पर बैठे दो प्रमुख नेताओं का खुद का परिवार नहीं है, इसलिए वे परिवारों के दुख-दर्द को नहीं समझ सकते। उन्होंने कहा कि परिवार वाला व्यक्ति ही परिवार की समस्याओं और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझ सकता है। PDA सरकार बनाने की दोहराई बात सपा प्रमुख ने सामाजिक न्याय की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर PDA की सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में PDA वर्ग की आबादी सबसे अधिक है और यदि यह वर्ग एकजुट हो जाए तो सत्ता परिवर्तन तय है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को हराया था और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भारी मतों से हराने का काम करेगी। महंगाई, खाद और बिजली संकट पर सरकार को घेरा अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। डीजल और पेट्रोल महंगे हो रहे हैं, किसानों को खाद नहीं मिल रही और बिजली संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है, जबकि सरकार समस्याओं के समाधान के बजाय प्रचार में व्यस्त है। स्मार्ट सिटी नहीं, स्मार्ट मीटर की चर्चा उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि जनता को विकास के नाम पर स्मार्ट मीटर दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कई जगहों पर लोगों ने स्मार्ट मीटर तक उखाड़ फेंके हैं। सपा प्रमुख ने रुपये की गिरती कीमत और रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते दामों को भी सरकार की विफलता बताया। ‘डबल इंजन सरकार का धुआं निकल गया’ अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण डबल इंजन सरकार का धुआं निकल गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। साथ ही पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी सवाल उठाते हुए भाजपा पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया। एटा के थर्मल पावर प्लांट का किया जिक्र सपा प्रमुख ने कहा कि एटा में थर्मल पावर प्लांट उनकी सरकार की देन है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री आज तक उस परियोजना का नाम तक नहीं बता पाए हैं। उन्होंने भाजपा से अपने बड़े विकास कार्य गिनाने की चुनौती भी दी। एंबुलेंस और पुलिस सेवाओं को लेकर लगाए आरोप अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता की सुविधा के लिए एंबुलेंस सेवा और 100 नंबर पुलिस सेवा शुरू की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने इन व्यवस्थाओं को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को राहत देने वाली योजनाओं की अनदेखी की जा रही है। विदेश नीति और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर की टिप्पणी प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा देश को विश्वगुरु बनाने की बात करती है, लेकिन आम जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और इथेनॉल मिश्रण की नीति का भी उल्लेख किया। भाजपा पर उत्पीड़न और फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगाए सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने आम जनता के साथ-साथ सपा नेताओं का भी उत्पीड़न किया है। उन्होंने फर्जी एनकाउंटर कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के हर काम पर जनता की नजर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो गलतियां की हैं, उनका जवाब जनता चुनाव में देगी। PDA का मतलब प्रेम, दया और अपनापन अखिलेश यादव ने कहा कि PDA केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि प्रेम, दया और अपनापन का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि समाज के सभी पीड़ित और उपेक्षित वर्ग PDA के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने महिलाओं की हिस्सेदारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि भाजपा महिलाओं के आरक्षण की पक्षधर है तो उसे 2027 के चुनाव से पहले इसे लागू करना चाहिए। गौवंश की स्थिति पर भी जताई चिंता गौवंश के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि सड़कों पर घूमते और दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे सांडों की स्थिति देखकर दुख होता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गौसेवा की पक्षधर रही है और भाजपा को इस मुद्दे पर अपनी वास्तविक स्थिति बतानी चाहिए।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews