बूंदी को मिलेगी निर्बाध बिजली: ओम बिरला, हीरालाल नागर के प्रयासों से 5 सबस्टेशन जुलाई से होंगे शुरू – Bundi News

3
बूंदी को मिलेगी निर्बाध बिजली:  ओम बिरला, हीरालाल नागर के प्रयासों से 5 सबस्टेशन जुलाई से होंगे शुरू – Bundi News

बूंदी को मिलेगी निर्बाध बिजली: ओम बिरला, हीरालाल नागर के प्रयासों से 5 सबस्टेशन जुलाई से होंगे शुरू – Bundi News


बूंदी जिले में विद्युत आपूर्ति को अधिक विश्वसनीय, सुचारू और निर्बाध बनाने के लिए बिजली ढांचे को मजबूत करने का कार्य तेजी से चल रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की लगातार मॉनिटरिंग और प्रयासों के चलते नए सबस्टेशनों के निर्माण, क्षमता वृद्धि, नए फीडरों के विकास, फीडर इंटरकनेक्शन तथा कृषि और घरेलू फीडरों के पृथक्करण जैसे महत्वपूर्ण कार्य जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे। वहीं, जजावर और जरखोदा में निर्माणाधीन बड़े ग्रिड सबस्टेशन अक्टूबर तक चालू हो जाएंगे, जिससे किसानों और आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जुलाई तक पूरे होंगे विद्युत सुदृढ़ीकरण के कार्य विद्युत विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में नए सबस्टेशनों के निर्माण, पुराने फीडरों के रखरखाव, नए फीडर विकसित करने, फीडरों को आपस में जोड़ने और कृषि एवं घरेलू फीडरों को अलग करने का कार्य अंतिम चरण में है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था अधिक मजबूत और प्रभावी बनेगी। अंतिम चरण में बड़े ग्रिड सबस्टेशन प्रोजेक्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की नियमित निगरानी के कारण जजावर में निर्माणाधीन 220 केवी तथा जरखोदा में 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दोनों परियोजनाओं को अक्टूबर माह तक चार्ज कर दिया जाएगा। इसके अलावा कापरेन में नए 132 केवी सबस्टेशन की स्वीकृति का प्रस्ताव भी प्रक्रियाधीन है।
पांच नए सबस्टेशन जुलाई में होंगे शुरू जनप्रतिनिधियों की पहल पर भीया, गुवांर, किशनपुरा, रिहाणा और अन्थडा में बनाए जा रहे पांच नए 33/11 केवी सबस्टेशनों का कार्य भी तेजी से चल रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि इन सभी सबस्टेशनों को जुलाई माह तक पूरा कर विद्युत आपूर्ति से जोड़ दिया जाए। कई क्षेत्रों में पहले ही शुरू हो चुकी है बिजली आपूर्ति जिले के सिसोला, ढाढून, बालापुरा, लाम्बाखोह और धाबाईयों का नयागांव क्षेत्रों में 33/11 केवी ग्रिड सबस्टेशनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इन सबस्टेशनों से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है, जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा मिल रही है। कृषि कनेक्शन और सौर ऊर्जा योजनाओं पर भी जोर जिले में कृषि कनेक्शन उपलब्ध कराने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का क्रियान्वयन भी तेजी से किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निर्देशानुसार सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि बूंदी जिले में बिजली संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News