बिहार में 25 फरवरी को महामसर, पूर्णिया में महागठगबंधन तो गांधी की धरती पर अमित शाह करेंगे मिशन 2024 का शंखनाद

3
बिहार में 25 फरवरी को  महामसर, पूर्णिया में महागठगबंधन तो गांधी की धरती पर अमित शाह करेंगे मिशन 2024 का शंखनाद

बिहार में 25 फरवरी को महामसर, पूर्णिया में महागठगबंधन तो गांधी की धरती पर अमित शाह करेंगे मिशन 2024 का शंखनाद


ऐप पर पढ़ें

अगले साल 2024 होने वाले लोकसभा के चुनावी महासमर के लिहाज से एनडीए और महागठबंधन 25 फरवरी को बिहार में बड़ा आयोजन करने जा रहे है। दोनों गठबंधनों की तैयारियों के लिहाज से इन आयोजनों को मिशन- 2024 का आगाज माना जा रहा है। इसके लिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष उस दिन प. चंपारण में जहां एनडीए की रैली में हुंकार भरेंगे। वहीं वह पटना के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दूसरी तरफ, महागठबंधन ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महारैली का आयोजन किया है। इसकी तैयारी जदयू पुरजोर तरीके से कर रही है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत जदयू -राजद और कांग्रेस समेत महागठबंधन के सभी सात दलों के नेता शामिल होंगे। लालू प्रसाद वर्चुअल माध्यम से रैली में लोगों से मुखातिब होंगे।

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के हाथ तैयारी की कमान

भाजपा की रैली 25 फरवरी को पश्चिम चंपारण के लौरिया में होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरेंगे। रैली की तैयारी को लेकर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, समेत एक दर्जन से अधिक विधायक व बड़े नेता मोर्चा संभाले हुए हैं। अमित शाह का उस दिन पटना में भी कार्यक्रम है। दोनों ही कार्यक्रमों में पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। अमित शाह 25 फरवरी की दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉपटर से लौरिया पहुंचेंगे। वहां की जनसभा के बाद वह नंदनगढ़ जाएंगे और वहां के विकास भवन में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक करेंगे। शाम चार बजे पटना पहुंचेंगे। यहां बापू सभागार में आयोजित स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान-मजदूर समागम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद तख्त श्रीहरिमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेकेंगे। फिर राजकीय अतिथिशाला आएंगे और यहां पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली: पोस्टर से गायब हुए राहुल गांधी की हो गई एंट्री, जानिए कैसे

 

बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी कांग्रेस 

महागठबंधन की पूर्णिया रैली में कांग्रेस भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी। रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने संबंधित प्रमंडल और जिला स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की है। बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे, जिसकी तैयारी जोरों पर है। साथ ही पार्टी के कुछ बड़े नेता भी रैली में जाएंगे। कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन 24 फरवरी से रायपुर में शुरू हो रहा है। इसको लेकर पार्टी के तमाम नेता वहां पहुंच गये हैं।

महागठबंधन की पूर्णिया रैली में कैसे मिलेंगे नेताओं के दिल? नीतीश को PM तो तेजस्वी को CM बनाने पर एकराय नहीं

 

राजद नेताओं को जिलावार जिम्मेवारी सौंपी गयी है

महागठबंधन की पूर्णिया रैली को लेकर राजद प्रमुख नेताओं और मंत्रियो़ं को जिलावार जिम्मेवारी सौंपी गयी है। प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह के माध्यम से लगातार निगरानी व समीक्षा भी की जा रही है। श्री सिंह ने रैली के प्रभाव क्षेत्र वाले सभी जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी मनोनीत किया गया है। विधान पार्षद डॉ. सुनील कुमार सिंह पूर्णिया में लगातार कैंप कर रहे हैं और तैयारियों की रिपोर्ट सीधे शीर्ष नेतृत्व को दे रहे हैं।

वाम दलों के नेता होंगे शामिल

भाकपा माले की ओर से रैली में विधायक दल के नेता महबूब आलम और पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा शामिल हो रहे हैं। माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य पहले से तय कार्यक्रम के कारण बिहार से बाहर हैं। भाकपा की ओर से राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण रैली में शामिल होंगे। पार्टी की नेशनल काउंसिल की बैठक पांडिचेरी में चल रही है। इस कारण ज्यादातर नेता वहीं गए हुए हैं।

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News