बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने पर कर्मचारी से मारपीट: जबलपुर के पंप पर युवक ने हेलमेट फेंककर कर्मचारी को मारा, वीडियो आया सामने – Jabalpur News

0
बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने पर कर्मचारी से मारपीट:  जबलपुर के पंप पर युवक ने हेलमेट फेंककर कर्मचारी को मारा, वीडियो आया सामने – Jabalpur News

बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने पर कर्मचारी से मारपीट: जबलपुर के पंप पर युवक ने हेलमेट फेंककर कर्मचारी को मारा, वीडियो आया सामने – Jabalpur News

हेलमेट नहीं-तो पेट्रोल नहीं…जबलपुर कलेक्टर का यह आदेश कुछ वाहन चालकों को रास नहीं आ रहा है। तैयब अली पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने पर एक ग्राहक ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

.

पंप संचालक ने कलेक्टर और एसपी से लिखित में शिकायत की है। जिसके बाद ओमती थाना पुलिस हमलावरों की तालाश में जुट गई है। शुक्रवार को कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना से मिलने पहुंचे पेट्रोल पंप संचालकों ने मांग की है कि इस तरह की घटना शहर में दोबारा ना हो, इसके लिए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

7 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 8 बजे रोज की तरह पंप कर्मचारी कृष्ण कुमार पटेल वाहनों में पेट्रोल भरते हुए पैसे ले रहा था। इसी दौरान दो बाइक में सवार होकर चार लड़के उसके पास पहुंचे और पेट्रोल भरने के लिए कहा। पंप कर्मचारी ने कहा कि हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं मिलेगा, कलेक्टर सर का आदेश है।

इतना सुनते ही युवक भड़क गए और गाली-गलौच करते हुए पेट्रोल भरने को कहा। कर्मचारी कलेक्टर के आदेश का हवाला देते रहा, इसी बीच एक युवक ने पंप कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। विरोध में कर्मचारी ने भी उसे उठाकर पटक दिया, इसी बीच उसके और साथी आ गए और सभी मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। पेट्रोल पंप में करीब 5 मिनट तक हंगामा होता रहा, इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

मारपीट की तीन तस्वीरें देखिए

पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने पर एक ग्राहक ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी।

युवकों ने पेट्रोल-पंप कर्मचारी से गाली-गलौच की।

मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

पेट्रोल पंपों पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

पंप संचालक असगर अली ने बताया कि इंदौर, भोपाल के बाद जबलपुर कलेक्टर ने भी आदेश दिए हैं कि बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। जिसका पालन भी किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं कि जबरदस्ती कर रहे हैं और अगर उन्हें पेट्रोल नहीं दे रहे हैं तो मारपीट कर रहे हैं।

पंप संचालक ने कहा कि जिस दौरान कर्मचारी के साथ मारपीट हुई थी। उस समय उसके पास बहुत सारा कैश भी था, जिसे छीनने की कोशिश भी की गई है। असगर अली ने कलेक्टर से मांग की है कि पंप में पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई जाए।

जबलपुर कलेक्टर से मिले पंप संचालक

शुक्रवार को कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना से मुलाकात के बाद पंप संचालकों ने उन्हें बताया कि इस घटना से पंप कर्मचारी इस कदर डरा हुआ है कि काम पर आना छोड़ दिया। इतना ही नहीं, इस घटना के बाद दूसरे पंप पर भी इसी तरह की स्थिति बन रही है। पंप संचालकों का कहना है कि आदेश को सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस-प्रशासन को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…

जबलपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

जबलपुर कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।

भोपाल, इंदौर के बाद अब जबलपुर में भी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना का यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। पढ़िए पूरी खबर।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News