अखिलेश ने कराई PDA पाठशाला पर FIR: MLC-जिलाध्यक्ष पुलिस कमिश्नर के यहां पहुंचे, भड़की सपा – Varanasi News

0
अखिलेश ने कराई PDA पाठशाला पर FIR:  MLC-जिलाध्यक्ष पुलिस कमिश्नर के यहां पहुंचे, भड़की सपा – Varanasi News

अखिलेश ने कराई PDA पाठशाला पर FIR: MLC-जिलाध्यक्ष पुलिस कमिश्नर के यहां पहुंचे, भड़की सपा – Varanasi News

दैत्राबीर मंदिर परिसर में पीडीए पाठशाला पर हुई थी

वाराणसी के हुकुलगंज में दैत्राबीर मंदिर प्रांगड़ में PDA की पाठशाला चलाने पर सपा छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष पर हुई एफआईआर पर सपा भड़क गई है। सपा का कहना है कि क्या अब गरीब बच्चों को पढ़ाना भी गुनाह है।

.

अगर ये गुनाह है तो सपा ये गुनाह करती रहेगी। बता दें कि समाजवादी छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष आयुष यादव पर ग़रीब और अनाथ बच्चों को पढ़ाने के कारण खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा लालपुर पांडेयपुर थाने में खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश ने एफआईआर कराई गई है।

छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष पर हुई एफआईआर के विरोध में शुक्रवार को सपा से एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह लक्कड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से मुलाकात की और एफआईआर को लेकर विरोध जताया। कहा कि गरीब बच्चों को पढ़ाना गुनाह है क्या। सपा कार्यकर्ता ने किसी सरकारी स्कूल में व्यवधान नहीं किया है।

आयुष यादव एक समाजसेवी हैं तथा अपनी संस्था नारायणी सेवा समिति के माध्यम से प्रत्येक वर्ष 12 ग़रीब और अनाथ बच्चों को अपने खर्चे पर पढ़ाने का कार्य करते हैं। पीडीए पाठशाला के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करने के कारण उनके और छात्रसभा के जिला अध्यक्ष राहुल सोनकर के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया है।

डर गई है यूपी सरकार

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत लक्कड़ ने कहा कि हालात ऐसे बन गए है कि सपा अगर 15 अगस्त को भी बच्चों को टाफी कलम, किताब बांटेगी तो पुलिस प्रशासन हमारे ऊपर मुकदमा कायम करा देगी। अखिलेश यादव की पीडीए पाठशाला को यूपी की सरकार, मुख्यमंत्री डर गए हैं। ये नहीं चलेगा, अगर गरीब के बच्चों को पढ़ाना जुर्म है तो सपा ये जुर्म करेगी।

एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा देना संविधान हमें अधिकार देता है। सरकार को ये बात पसंद नहीं आई कि गरीब का बच्चा कैसे पढ़ ले। अगर कोई उन्हें पढ़ा रहा है तो सरकार को बुरा लग रहा है। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है।

पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से एमएलसी आशुतोष सिन्हा, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, छात्रसभा के प्रवक्ता आलोक सौरभ,समाजसेवी निशु यादव एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News