बाघिन के आगे लोटकर जान की भीख मांग रहा तेंदुआ, कैमरे में कैद हुआ जंगल का सबसे अद्भुत नजारा
दरअसल, जंगल में बाघ का राज चलता है। यह पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में एक बार फिर से दिखा है। पन्ना टाइगर रिजर्व के वीडियो में दिख रहा है कि एक बाघिन नीचे बैठी है। बाघिन को देखकर तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा रहता है। वह जैसे ही नीचे आता है, बाघिन वहां पहुंच जाती है और तेंदुए को घेर लेती है। इसके बाद वह तेंदुए के चारों मंडराते रहती है। तेंदुए वहीं पर लोटकर छटपटाते रहता है। एक घंटे तक तेंदुए और बाघिन के बीच में ऐसा ही चलता रहा है। इसके बाद बाघिन तेंदुए को जाने देती है।
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि तेंदुए बाघिन के सामने गिड़गिड़ा रहा है। वह लोटकर बाघिन के सामने गिड़गिड़ा रहा था। मजेदार वीडियो को देखकर लोग काफी रोमांचित हो रहे हैं। जंगल में ऐसे पल देखने को कम ही मिलते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने इस पल को कैमरे में रेकॉर्ड किया है।
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वीडियो में दिख रही बाघिन पी-151 है। इसके चार शावक हैं। यह बाघिन हमेशा अपने शावकों के साथ जंगल में चहलकदमी करते रहती है। बाघिन के जंगल में चार शावक थे। तेंदुए को अपनी टेरेटरी में देखकर बाघिन आगबबूला हो गई थी। वह अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर तेंदुए पर आक्रामक हो गई थी।
इसे भी पढ़ें