Advertising
Home Top stories बच्चों ने मां को बचाने की कोशिश की थी लेकिन… नरेला में...
Advertising
<

बच्चों ने मां को बचाने की कोशिश की थी लेकिन… नरेला में पेचकस से पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी लगाई फांसी

2
बच्चों ने मां को बचाने की कोशिश की थी लेकिन… नरेला में पेचकस से पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी लगाई फांसी

बच्चों ने मां को बचाने की कोशिश की थी लेकिन… नरेला में पेचकस से पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी लगाई फांसी

18 साल पहले हुई थी शादी

कोमल के भाई सागर ने बताया कि विनोद के परिवार में पिता जगदीश के अलावा, मां और एक भाई है। फिलहाल राहुल व उसका छोटा भाई दादा-दादी के पास रहेंगे। सागर ने बताया कि उनका परिवार दिल्ली के घोगा गांव में रहता है। करीब 18 साल पहले उन्होंने खेवड़ा गांव निवासी विनोद से बहन की शादी की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बाद में जीजा व बहन के बीच झगड़ा होने लगा। जीजा कुछ काम नहीं करते थे। उनकी बहन ही कमाकर घर चला रही थी। हालांकि, पिछले करीब एक महीने से जीजा ने भी सीसीटीवी लगाने का काम शुरू किया था। लेकिन इसके बाद भी दोनों का झगड़ा हो रहा था। आज सुबह उनके भांजे ने फोन कर मामले की सूचना दी थी।

​माता-पिता की मौत का पता चलने के बाद राहुल और उसके छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने बताया कि 15 दिन पहले ही विनोद यहां रहने आए थे। इससे पहले वह दो गली छोड़कर रहते थे। यहां आने के बाद आए दिन दोनों का झगड़ा होता था। विनोद कोमल की पिटाई भी कर दिया करता था, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि विनोद ऐसा कदम उठा सकता है।

Advertising

दंपती मे अक्सर होता था झगड़ा

दंपती मे अक्सर होता था झगड़ा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज झगड़ा होता था। बुधवार सुबह हुए झगड़े के बाद विनोद ने बच्चों को घर से बाहर निकालने के बाद अंदर से लॉक कर लिया। उसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद बच्चों ने अपने मामा सागर व मकान मालिक को मामले की सूचना दी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर फर्श पर कोमल का शव पड़ा था। वहीं पास में विनोद का शव भी फंदे से लटका था। पुलिस को विनोद के पास से कोई स्यूसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने घटनास्थल से सैंपल लिए।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला विनोद अपने परिवार के साथ गली नंबर-31, स्वतंत्र नगर, नरेला में पहली मंजिल के मकान में किराए पर रहता था। परिवार में पत्नी कोमल के अलावा दो बेटे राहुल (15) और प्रवता (11) हैं। कोमल अलीपुर के एक वेयर हाउस में जॉब करती थीं। वहीं काफी दिन बेरोजगार रहने के बाद विनोद ने कुछ दिनों पहले ही सीसीटीवी का काम शुरू किया था। पुलिस के मुताबिक दोनों पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर रोज झगड़ा होता था। परिजनों ने कई बार दोनों को समझाने का प्रयास भी किया था।

​तो क्या शक के चलते थी अनबन

​तो क्या शक के चलते थी अनबन

परिवार कुछ समय पहले ही नरेला के इस घर में रहने आया था। जांच में पुलिस को पता चला है कि मंगलवार रात भी दंपती के बीच झगड़ा हुआ था। सुबह करीब छह बजे दोनों के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया। बच्चों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो पिता ने उन्हें बाहर भेज दिया। बच्चों ने अपने मामा और मकान मालिक को फोन करके बुलाया। उन्होंने ही मामले की सूचना पुलिस को दी। बच्चे ट्रॉमा में थे, वह ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे। वहीं परिवार के लोग भी मामले पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे थे। स्थानीय लोगों की मानें तो दंपती के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। पति को शक था कि पत्नी का अफेयर चल रहा है। बीती रात पत्नी जॉब से लेट घर आई तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। माना जा रहा है कि सुबह भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह हत्या की वजह हो सकती है। परिजनों की चुप्पी भी इसी ओर इशारा कर रही है।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising