बकरीद पर सादगी व अकीदत अदा होगी नमाज, कानपुर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट | Simplicity and Aqeedat Namaz on Bakrid police-administration alert in Kanpur | Patrika News

97
बकरीद पर सादगी व अकीदत अदा होगी नमाज, कानपुर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट | Simplicity and Aqeedat Namaz on Bakrid police-administration alert in Kanpur | Patrika News

बकरीद पर सादगी व अकीदत अदा होगी नमाज, कानपुर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट | Simplicity and Aqeedat Namaz on Bakrid police-administration alert in Kanpur | Patrika News

शनिवार को नगर के सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, पसरठ, कपड़ा, कॉस्मेटिक, ऑर्टीफिशियल ज्वैलरी, मेंहदी सहित अन्य बाजारों में रौनक रही। कानपुर चुंगी, मछली बाजार स्थित बकरा मण्डी, पठौरिया, सूजे खां की खिड़की, राई के ताजिया सहित अन्य स्थानों पर लगने वाले बकरो का बाजार गुलजार रहा। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी को उमड़े। फूलों, घुंघरूओं, रंग-बिरंगी झॉलरों से सजे-संवरे बकरे नजर आए। इनकी कीमत 12 हजार से शुरू होकर 40 हजार और इससे अधिक रही। कानपुर चुंगी पर बकरे बेच रहे व्यापारी सलीम राईन, असलम बताते हैं कि खस्सी बकरे बडे़ और वजनदार होते हैं। इनकी कीमत भी अलग है। आसपास के इलाकों से बकरे मंगवाए गए हैं। वहीं देसी बकरों की भी डिमांड है। बरबरे बकरे भी काफी खूबसूरत माने जाते हैं। यह भी वजन में अधिक होते हैं। इनकी कीमत भी अलग-अलग है।

यह भी पढ़ें

अब बिना झटके चलिए वंदे भारत के साथ, तकनीक ने बढ़ा दी सुविधा

पौने आठ बजे होंगे ईदगाह में नमाज ईदगाह कमेटी के महामंत्री याकूब अहमद मंसूरी ने बताया कि पठौरिया स्थित बड़ी ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज रविवार को सुबह 7.45 बजे अदा होगी। शहर काजी व पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद साबिर कासमी नमाज अदा कराएंगे। आठ बजे थापक बाग स्थित पुरानी ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा होगी। हाफिज मोहम्मद कासिफ नमाज अदा कराएंगे।

यहां भी अदा होगी ईदुल-जुहा की नमाज सैंयर दरवाजा स्थित मरकजी मस्जिद, बाटा चौराहा सदर बाजार, मस्जिद बिसाती बाजार, मदीना मस्जिद मरकज एले सुन्नत कपूर टेकरी, शहर जामा मस्जिद, रजा मस्जिद कुरेश नगर, मस्जिद रजा नगर कपूर टेकरी, कानपुर चुंगी आर्मी मस्जिद, मस्जिद तलैया मोहल्ला, मस्जिद तालपुरा, मस्जिद हेवट मार्केट, मस्जिद गोसुलवरा राजगढ़, आर्मी मस्जिद भट्टागांव, मस्जिद नूरानी अंदर ओरछा गेट टौरिया, मस्जिद पुलिस लाइन, मस्जिद चार खंभा, मस्जिद नब्बी शहर, बाहर ओरछा गेट कयामगा, छनियापुरा अंदर में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा होगी।

शाम बाजारों में रही रौनक ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर शनिवार खुशियों की खूब खरीददारी हुई। कपड़ा, जूता-चप्पल, कॉस्मेस्टिक, चूड़ी-कंगन की दुकानें खासी गुलजार रहीं। परदानशीनों ने जहां कपड़े, चूड़ी, ऑटीफिशियल ज्वैलरी की दुकानों पर वक्त दिया। नौजवानों ने जींस-टी-शर्ट देखी। वहीं कुर्ता-पायजामा की भी ज्यादा डिमांड रही। सफेद जालीदार टोपियां खूब बिकीं। वहीं घरों में पकवान बनाने के लिए नगर के शहर, सदर, बड़ाबाजार, सीपरी, नगरा की हाट, नगरा सहित अन्य बाजारों में खरीददारी की गई।

यह भी पढ़ें

शिवपाल यादव को योगी ने डिनर पर बुलाया, राजभर भी होंगे शामिल



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News