Advertising
<

फ्लाइट लेट, ढाका में 10 घंटे फंसे रहे भारतीय तीरंदाज: हिंसा के बीच रात को बिना सुरक्षा के लोकल बस में बैठाया, घटिया स्थान पर ठहराया

0
फ्लाइट लेट, ढाका में 10 घंटे फंसे रहे भारतीय तीरंदाज:  हिंसा के बीच रात को बिना सुरक्षा के लोकल बस में बैठाया, घटिया स्थान पर ठहराया

फ्लाइट लेट, ढाका में 10 घंटे फंसे रहे भारतीय तीरंदाज: हिंसा के बीच रात को बिना सुरक्षा के लोकल बस में बैठाया, घटिया स्थान पर ठहराया

कोलकाता10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एशियन आर्चरी चैंपियनशिप खेलने गई भारतीय तीरंदाज टीम के 11 मेंबर्स सोमवार रात को करीब 10 घंटे तक ढाका में फंसे रहे। इनमें 2 नाबालिक भी थे। ढाका से लौटते समय उनकी फ्लाइट बार-बार लेट होती रही। उन्हें हिंसा प्रभावित बांग्लादेश की राजधानी में बिना सुरक्षा के एक लोकल बस में बैठा दिया गया। बाद में उन्हें एक घटिया धर्मशाला में रुकना पड़ा।

अभिषेक वर्मा ने PTI को बताया कि ढाका से लौटते समय उनकी फ्लाइट बार-बार लेट हो रही थी। उन्होंने जिस एयरलाइंस से टिकट बुक किया था। उसका भी उन्हें कोई खास सहयोग नहीं मिला। उन्होंने आगे बताया- गेस्ट हाउस के नाम पर हमें जिस धर्मशाला में ठहराया गया। उसकी स्थिति बेहद खराब थी। उसमें छह बिस्तरों वाला एक कमरा था और उसमें केवल एक टॉयलेट था, जो बहुत गंदा था। मुझे नहीं लगता कि उसमें कोई स्नान कर सकता था।

भारतीय दल में सीनियर खिलाड़ी अभिषेक वर्मा, ज्योति सुरेखा और ओलिंपिक धीरज बोम्मादेवरा भी शामिल थे। वे शनिवार को दिल्ली के लिए रात 9.30 बजे की उड़ान के लिए ढाका एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, लेकिन विमान में सवार होने के बाद उन्हें बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है और वह उड़ान नहीं भर पाएगा।

भारतीय तीरंदाजी टीम ने एशियन चैंपियनशिप में 6 गोल्ड समेत 10 मेडल जीते है। रिकर्व मेंस टीम ने 18 साल बाद ऐतिहासिक स्वर्ण जीता।

Advertising

सड़कों पर हिंसा हो रही थी, हमें लोकल बस में बैठाया अभिषेक वर्मा ने कठिन परिस्थिति में नेशनल टीम का समर्थन न करने के लिए एयरलाइन को जिम्मेदार ठहराने में कोई संकोच नहीं किया। उन्होंने कहा- ‘आपका विमान खराब हो गया। आपको पता है कि बाहर दंगे हो रहे हैं, तो उन्होंने हमें स्थानीय बस में कैसे बिठाया। अगर हमारे साथ कुछ हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता।’

वर्मा ने कहा- ‘अगर हमें पता भी होता कि हमें सुबह 11 बजे तक टिकट मिल जाएगा, तो भी हम एयरपोर्ट पर ही रुक जाते, क्योंकि उन्होंने (एयरलाइन ने) कुछ भी पुष्टि नहीं की थी।’

सोमवार को स्पेशल कोर्ट ने पूर्व PM शेख हसीना को फांसी की सजा दी थी। इसके बाद ढाका में हिंसा हो रही है।

कई प्लेयर्स की फ्लाइट छूटी अगली सुबह सात बजे दल हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ, लेकिन दिल्ली पहुंचने पर उन्हें और अधिक देरी का सामना करना पड़ा। कई तीरंदाज हैदराबाद और विजयवाड़ा जाने वाली अपनी उड़ान नहीं पकड़ पाए, जिसके कारण उन्हें महंगी बुकिंग करानी पड़ी।

—————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए…

जर्मनी ने FIFA वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया, स्लोवाकिया को 6-0 से हराया

जर्मनी और नीदरलैंड्स ने सोमवार को खेले गए यूरोपीय क्वालिफायर के अंतिम मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज कर 2026 FIFA वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। जर्मनी ने लीपजिग के रेड बुल एरेना में स्लोवाकिया को 6-0 से हराया। इसके साथ ही टीम लगातार 19वीं बार टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल रही। वहीं, एम्स्टर्डम में नीदरलैंड्स ने लिथुआनिया को 4-0 से मात दी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…