पूरी गेर के साथ निकलेगा निगम का काफिला | Corporation’s convoy will come out with full gear | Patrika News

16
पूरी गेर के साथ निकलेगा निगम का काफिला | Corporation’s convoy will come out with full gear | Patrika News

पूरी गेर के साथ निकलेगा निगम का काफिला | Corporation’s convoy will come out with full gear | Patrika News


इंदौरPublished: Mar 10, 2023 09:58:56 pm

10 वाहनों के साथ स्वच्छता का संदेश देता पेड करेगा जनता को रंगों से सराबोर

सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एमआईसी के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण करते हुए

सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एमआईसी के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण करते हुए

इंदौर. रंगपंचमी पर निकलने वाली गेरों की परंपरा में इस साल नगर निगम भी शामिल होगा। निगम पूरे काफी के साथ गेर में निकलेगा। गेर में चलने वाले निगम के काफिले में 10 गाडियां शामिल होंगी। जिसमें झांकी भी रहेगी इस झांकी में स्वच्छता का संदेश देता पेड़ रहेगा जो गेर में शामिल होने वाली जनता को रंगों से सराबोर करता चलेगा।
निगम एमआइसी की बैठक में गेर में निगम के शामिल होने का निर्णय लिया गया था। जिसके चलते निगम ने अपने पूरे काफिले के साथ इंदौर की परंपरा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। निगम की गेर में सबसे आगे 2 जीप रहेंगी जिसमें स्वच्छता का संदेश रहेगा। वहीं उसके पीछे 3 रथ रहेंगे, जिसमें एक रथ में भजन मंडली और सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुती देते हुए मंडलियां चलेंगी। वहीं रथ पर महापौर, एमआइसी सदस्य, विधायकों सहित अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। वे पिचकारी से जनता को रंगते हुए चलेंगे। इसके साथ ही एक ट्राले पर झांकी भी रहेगी। जिसमें स्वच्छता का संदेश देता हुआ पेड रहेगा। ये पेड चारों और मौजूद लोगों को रंगता रहेगा। इस झांकी को निगम की वर्कशॉप में तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं निगम के इस काफिले में गुलाल, रंग और फूलों की पंखुडियां उडाने वाली तोपें भी शामिल होंगी।
महापौर-सांसद ने किया गेर मार्ग का दौरा
रविवार को निकलने वाली गेर के दौरान व्यवस्थाओं की स्थिति देखने के लिए शुक्रवार को सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर इलैया राजा टी सहित अफसरों ने गेर मार्ग का दौरा किया। ये दौरा गौराकुंड से शुरू हुआ। इस दौरान टोरी कॉर्नर, खजुरी बाजार, राजबाडा क्षेत्र में सभी ने गेर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने निर्माणधीन मार्ग के किनारे में जहां-जहां आवश्यक हो वहां पर मार्ग को समतल करने के लिए अफसरों को निर्देश भी जारी किए। इसके साथ ही राजबाड़ा और गोपाल मंदिर सहित गली को गेर के दौरान रंगो व पानी से बचाव के लिए परी तरह से कवर करने के लिए भी अफसरों को निर्देश दिए।इस दौरान कलेक्टर ने सांसद और महापौर को गेर के यूनेस्कों की वल्र्ड हेरिटेड में शामिल होने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी भी दी।
निगम चलाएगा विशेष स्वच्छता अभियान
गेर के साथ ही निगम की छवि को ध्यान में रखते हुए निगम पूरे गेर मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाएगा। गेरों के खत्म होने के बाद निगम का सफाई अमला पूरे मार्ग की सफाई में जुटेगा। इस दौरान अलग-अलग टीमों के साथ ही सड़क सफाई करने वाली मशीनों को लगाया जाएगा। निगम पूरे गेर मार्ग को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर उन पर सफाई अभियान चलाएगा।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News