पीएम मोदी पर सीएम अशोक गहलोत का तंज, आने वाली पीढ़ियां नाम तक नहीं लेंगी | Rajasthan Politics CM Ashok Gehlot taunt on PM Modi coming generations will not even take his name | News 4 Social h3>
CM Ashok Gehlot taunt on PM Modi : राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के पहले चरण के तहत महिलाओं को मोबाइल फोन बांटे। इस मौक पर सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा आने वाली पीढ़ियां पीएम नरेंद्र मोदी के नाम नहीं लेंगी।
विपक्षी कहते हैं, रेवड़ियां बंट रही हैं
इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा कि महिलाएं अगर मजबूत होंगी तो प्रदेश भी मजबूत होगा। राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन किया, जिसके बाद पंचायतों में महिलाओं को सम्मान मिला। पीएम मोदी सहित कुछ विपक्षी लोग कहते हैं कि ये रेवड़ियां बंट रही हैं। ऐसा बोलकर वे लोग महिलाओं की बेइज्जती कर रहे हैं। जबकि यह महिलाओं का सशक्तिकरण है। स्मार्टफोन महिला सशक्तिकरण का कारण बनेगा। हम लोग 2030 का विजन लेकर चल रहे हैं। उस वक्त मुख्यमंत्री कौन होगा यह कोई नहीं जानता, लेकिन प्रोसेस बना होना चाहिए।
देश में हालात बहुत गंभीर
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का कहना है, आप (पीएम मोदी) एक बार भी मणिपुर नहीं गए। पीएमओ की कितनी बैठकें हुईं?…आप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ही आगे कर दीजिए…देश में हालात बहुत खराब हैं, गंभीर। अगर लोग अब भी यह बात नहीं समझेंगे तो भुगतेंगे…।”
राजस्थान पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक कल, सभी PAC सदस्य लेंगे हिस्सा
दिसम्बर तक 90 फीसदी वादे पूरे हो जाएंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा बजट की घोषणा ने आज मूर्तरूप लिया है। हम जो भी वादे करते है उनको पूरा करते है। हमें उम्मीद है कि दिसम्बर तक 90 फीसदी वादे पूरे हो जाएंगे। अभी 50 फीसदी से ज्यादा वादे पूरे कर दिए गए हैं।
सिर्फ गाने सुन लेता हूं …
सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा मोबाइल का बहुत कम उपयोग होता है। मैं भी सिर्फ गाने सुन लेता हूं या दो-चार काम और कर लेता हूं।
गहलोत का बड़ा खुलासा
सीएम अशोक गहलोत ने इस मौके पर एक बड़ा खुलासा किया, हम में से किसी की भी सीट महिला के लिए आरक्षित हो सकती है। ऐसे में फिर उनको घर बैठना पड़ सकता है। सीएम गहलोत ने कई मंत्री व MLA का नाम भी लिया।
Good News : राज्य में बिजली हुई सस्ती, बिजली बिल पर फ्यूल सरचार्ज खत्म
#WATCH | Jaipur: Rajasthan CM Ashok Gehlot says, “You (PM Modi) did not visit Manipur even once. How many PMO meetings were held?… You just push forward Union Home Minister Amit Shah…The situation in the country is very serious. If the people don’t understand this now then… pic.twitter.com/ieS1zt46DO
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 10, 2023