Advertising
<

पंजाब में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री: फाउंडर ने VIDEO जारी किया, बोले- कल अमृतसर आएंगे, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे – Chandigarh News

0
पंजाब में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री:  फाउंडर ने VIDEO जारी किया, बोले- कल अमृतसर आएंगे, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे – Chandigarh News

पंजाब में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री: फाउंडर ने VIDEO जारी किया, बोले- कल अमृतसर आएंगे, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे – Chandigarh News


पंजाब में भी कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री हो गई है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके 13 जून को अमृतसर पहुंचेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। दीपके ने बताया कि वह 13 जून को शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे और युवाओं से अमृतसर गेट पर एकत्र होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि NEET और CBSE छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग मिलकर आवाज उठाएं तो NEET और CBSE के छात्रों को न्याय मिल सकता है। साथ ही युवाओं से प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता भी दिया। 3 पॉइंट में पढ़िए कैसे बनी CJP:- पुणे के बाद लखनऊ में CJP का प्रदर्शन दीपके ने 11 जून से देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसकी शुरुआत पुणे से हुई है। आज (12 जून) को लखनऊ में पार्टी बड़ा प्रदर्शन कर रही है। दीपके जयपुर, अमृतसर और बेंगलुरु समेत कई शहरों में जाएंगे। इसके बाद 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेंगे। 6 जून को पार्टी ने जंतर-मंतर पर अपना पहला प्रदर्शन किया था। 5 घंटे चले प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे थे। दीपके बोले- PM के साथ मेरी फोटो AI जनरेटेड पुणे में प्रदर्शन से पहले दीपके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी वायरल तस्वीर को AI जनरेटेड बताया। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से कैसे मिल सकता हूं? मैं अमेरिका में सिर्फ एक स्टूडेंट था। सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री से मिलने की प्रक्रिया कितनी सख्त होती है।” दीपके का यह बयान शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दीपके भारत आने से पहले अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे। राउत ने दावा किया था कि उन्हें दोनों की एक तस्वीर भेजी गई है। हालांकि, उन्होंने फोटो शेयर नहीं की। ************* ये खबर भी पढ़ें: ‘कॉकरोच पार्टी के धरने में न जाती तो धब्बा लगता’: रोहतक की सस्पेंड लेडी टीचर बोलीं-भर्ती रद्द होने से बेटा डिप्रेशन में; मां का फर्ज निभाया मैं किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थन में दिल्ली नहीं पहुंची थी, बल्कि अपने बेटे और लाखों युवाओं के दर्द को लेकर जंतर-मंतर गई। पेपर लीक के कारण बेटे की भर्ती रद्द हो गई, जिसके बाद वह डिप्रेशन में चला गया। बेटे को रोता हुआ देख खुद को रोक नहीं सकी और एक मां होने के नाते युवाओं के समर्थन में दिल्ली चली गई। ये बातें दैनिक NEWS4SOCIALसे बात करते हुए सुलेखा दलाल ने कहीं। ये रोहतक की वही लेडी टीचर हैं, जिन्हें 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के धरने में जाने के बाद, सस्पेंड कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News