ना नीतीश को छोड़ रहे, ना लालू-तेजस्वी को बख्श रहे; अनंत सिंह ने लिपि सिंह को भी लपेट लिया

4
ना नीतीश को छोड़ रहे, ना लालू-तेजस्वी को बख्श रहे; अनंत सिंह ने लिपि सिंह को भी लपेट लिया

ना नीतीश को छोड़ रहे, ना लालू-तेजस्वी को बख्श रहे; अनंत सिंह ने लिपि सिंह को भी लपेट लिया

बाढ़ के बाहुबली अनंत सिंह जब से पुश्तैनी जमीन का बंटवारा करने 15 दिन के लिए पैरोल पर बाहर निकले हैं तब से उनके मीडिया इंटरव्यू सुर्खियां बन रहे हैं। अनंत मुंगेर लोकसभा से जेडीयू के कैंडिडेट ललन सिंह की जीत का मार्जिन 4 लाख पार जाने का दावा कर रहे हैं। मुंगेर लोकसभा की मोकामा विधानसभा से अनंत तीन बार जेडीयू, एक बार निर्दलीय और आखिरी बार आरजेडी के टिकट पर लगातार पांच बार विधायक बने। अनंत मीडिया इंटरव्यू में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक को नहीं छोड़ रहे हैं। लालू और तेजस्वी यादव को तो अनंत ने धो रखा है। इस समय मोकामा से उनकी पत्नी नीलम देवी विधायक हैं जो नीतीश के फ्लोर टेस्ट में आरजेडी को गच्चा देकर सरकार के साथ आ गई थीं। एक नजर मारते हैं पिछले पांच दिनों में अनंत के चर्चित बयानों पर, उनके ही भाव में लेकिन आम हिन्दी के शब्दों में। 

नीतीश की शराबबंदी पर बरसे अनंत सिंह, बोले-  कितना तरह का नशा आ गया है गांव में

हर इंटरव्यू में नीतीश की तारीफ करने वाले अनंत सिंह ने शराबबंदी के सवाल पर कहा- नीतीश के खिलाफ बोलने में हमको कोई दिक्कत नहीं हैं। जो हमको वाजिब बुझाएगा वो हम बोलेंगे। पार्टी में हैं तो कोई पखाना मथ रहा है तो हम नहीं कहेंगे कि सोना मथ रहा है। वो गदहा पर चढ़े हैं तो हम घोड़ा नहीं कहेंगे। शराबबंदी अब गलत लगता है। शुरू में बोले थे कि बहुत बड़ा काम हुआ। लेकिन अब गलत है। गांव-गांव में सौ रुपया में स्मैक का पुड़िया मिलता है। सारे बच्चे वही पी रहे हैं। शराबबंदी से बहुत तरह का नशा आ गया है गांव में। हमको भी पर्सनल क्षति हुआ। 60-70 हजार किराया आता था, अब 35 पर चला गया है। होटल में कोई पार्टी नहीं हो सकता है। लोग झारखंड चल जाता है। बनारस चल जाता है पार्टी करने।

नीतीश कुमार ने की अनंत सिंह की तारीफ, पूर्व विधायक की पत्नी की ओर देखकर कहा- इनके पति क्या…

एक दूसरे पत्रकार ने पूछा कि क्या नीतीश 2025 में मुख्यमंत्री बनेंगे, इस सवाल पर अनंत सिंह ने कहा- अभी अगर नीतीश कुमार मर जाएंगे तो क्या वो जिम्मेदारी लेंगे। पागल वाला बात करता है। अनंत सिंह इसके बाद अपने लोगों से एक सिगरेट मांगते हैं जो वीडियो काफी वायरल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी खूब बोले अनंत सिंह, EWS आरक्षण को बड़ा काम बताया

सारे इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे अनंत सिंह ने कहा कि वो छोटे आदमी को खाना-पीना देते हैं, इसमें छोटे आदमी की भलाई है। एक दूसरे पत्रकार से अनंत ने कहा कि बिहार नरेंद्र मोदी मय है। गरीब-गुरबा को मुफ्त में भोजन देते हैं। कोई काम नहीं करना पड़ता है और घर भी चल जाता है। बिजली इतना दे दिए हैं कि सारे गरीब-गुरबा खेत में बिजली से सिंचाई करते हैं।

वो न्याय करते थे तभी लोग छोटे सरकार नाम से जानते हैं; अनंत सिंह के कसीदे पढ़ने लगे ललन सिंह

अनंत सिंह ने आगे कहा- नरेंद्र मोदी सबको रुपया देते हैं। कम ब्याज पर पांच लाख देते हैं तो गरीब सब पैसा लेकर अपना-अपना काम करता है। भाजपा ने गरीब के लिए बहुत काम किया है। बड़े लोगों को तंग किया है लेकिन छोटे लोगों को फायदा किया है। एक दूसरे साक्षात्कार में अनंत कहते हैं- पहले सवर्णों को नौकरी नहीं मिलती थी अब नरेंद्र मोदी ने दस परसेंट आरक्षण देकर बड़ा काम किया है।

हम जानते थे, जहर है कोरोना वैक्सीन, नुकसान करेगा इसलिए टीका नहीं लिए: अनंत सिंह

लेकिन मोदी सरकार के द्वारा देश भर में लगवाई गई कोरोना वैक्सीन अनंत सिंह ने जेल में रहकर भी नहीं ली। अनंत ने कहा- हम जानते थे कि ये पूरा जहर है। हानि करेगा। कोई जांच नहीं, सबको ऐसे ही सूई दी जा रही थी। तो मैंने मना कर दिया कि हम नहीं लेंगे।

महंगाई पर अनंत सिंह का फॉर्मूला भी वायरल है, महंगाई कम होगा तो सब गरीब हो जाएगा 

एक पत्रकार ने महंगाई पर अनंत सिंह से पूछ लिया तो दार्शनिक अंदाज में अनंत ने कहा कि महंगाई अच्छी चीज है। महंगाई कम हो जाएगा तो आदमी भिखाड़ी हो जाएगा। जब भाव गिर जाता है तो दरिद्र हो जाता है। पहले मछली बिकता था 2 रुपए मन (एक मन में 40 किलो होता है), दूध बिकता था पचास पैसे किलो, तब किसी को पहनने को कपड़े नहीं थे। आज महंगाई हो गया है तो कोई दिखता है जिसको जूता-चप्पल नहीं है। पहले लोग ये सब मांगकर जाता था। महंगाई ऊपर ले जाता है। वो नीचे गिरेगा तो लोग भिखमंगा हो जाएगा। बीस साल पहले महंगाई नहीं थी तो लाख वाला आदमी भी नहीं मिलता था। आज लाख वाले को कोई पूछता भी नहीं है। लखपति लोग ऐसे ही घूम रहे हैं।

ललन सिंह ने नहीं फंसाया था, लिपि सिंह ने फंसाया: अनंत सिंह का दावा 

अनंत सिंह ने एक इंटरव्यू में अपने घर पर मिले हथियार के सवाल पर कहा- लिपि सिंह ने फंसाया। हमको जेल में पता चला कि इसमें ललन सिंह का हाथ नहीं था। लिपि सिंह की बाढ़ में कुछ लोगों ने बेइज्जती की थी, उनको लगा कि ये सब अनंत सिंह के दम पर कर रहा है। फिर हमको तंग करने लगी। शुरू में था कि ललन सिंह करवाए लेकिन जेल में तरह-तरह के लोग रहते हैं। सबसे पता चला कि बात में दम नहीं था। सबने यही कहा कि लिपि सिंह की है। बताते चलें कि आईपीएस अफसर लिपि सिंह ने ही अनंत के घर पर रेड मारकर एके 47 पकड़ा था। लिपि सिंह जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और अब भाजपा के नेता आरसीपी सिंह की बेटी हैं।

लालू यादव ने फोन किया था फ्लोर टेस्ट में, मैंने कह दिया साथ नहीं देंगे: अनंत सिंह

आरजेडी को धोखा देने के सवाल पर अनंत सिंह कहते हैं- लालू यादव को बोलने का मुंह नहीं है। जब कांग्रेस से लड़ रहे थे तो लालू मिल गए। बोले कि तुम लड़ो। मैंने कहा कि पत्नी को टिकट मिला है तो लड़ रही है। तो लालू ने कहा कि विधायक में तुम मेरे साथ रहोगे ना। तो मैंने हां कह दिया। चुनाव के समय बेटा तेजस्वी फोन किया कि लड़िएगा ना हमारे पार्टी से। तो हम कहे कि लड़ेंगे। लड़ लिए तो फ्लैट आज तक नहीं दिया।

पैरोल पर जेल से बाहर आए अनंत सिंह को झटका, पटना हाईकोर्ट ने खारिज की रेगुलर बेल अर्जी

नीतीश के फ्लोर टेस्ट में लालू या तेजस्वी के फोन के सवाल पर अनंत ने कहा- कोर्ट में थे तो बात हुआ। फोन पर बोले कि इस बार मदद कर दो अनंत। मैंने कह दिया कि नहीं करेंगे। पत्नी को फ्लैट तक नहीं दिया। 25 दिन पहले फ्लैट मिला है। चार साल हो गया चुनाव का, फ्लैट नहीं दिया। फोन उठाना बंद कर दिया। तेजस्वी फ्लैट नहीं दिए। हमारे साथ जुल्म हुआ तो एक शब्द नहीं बोले। तेजस्वी के पास हम नहीं गए थे। विधायक बनाने के लिए जनता बैठी है। उनके टिकट से ही जीत मिलता है तो 40 सीट लड़ रहे हैं, देख लेते हैं कितना जीतता है।

लालू कहते थे- सड़क बना देंगे तो गाड़ी चढ़ा देगा, बिजली दे देंगे तो करंट लग जाएगा

नीतीश पर अनंत सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा- नीतीश कुमार भगवान हैं बिहार के। जो हाल कर दिए थे लालू बिहार का, कुछ बिहार में बचा था क्या। लालू यादव तो कहते थे कि रोड बना देंगे तो लोग गाड़ी चढ़ा देगा। बिजली दे देंगे गांव में तो करंट लग जाएगा। आज लोग को सड़क और लाइन (बिजली) सब मिल रहा है।

तेजस्वी यादव पैसा विदेश में रखकर आते हैं: अनंत सिंह का बड़ा आरोप

लालू और नीतीश का गठबंधन टूटने पर अनंत सिंह ने कहा- खाली लूटना शुरू कर दिया। लूट लिया। तो नीतीश भाग आए कि सब लूट लेगा तो हमको बदनाम कर देगा। लूटकर विदेश जाता है। पैसा सब बिहार में कहां रखता है। बिहार में रखे तो कम से कम पैसा बिहार में रह जाए। विदेश में रखता है लेकिन मर जाएगा तो वहीं पैसा रह जाएगा। जो ज्यादा कमाकर विदेश में रखेगा वो सबसे बड़ा पापी है।

सब बाहुबली तो उन्हीं के पास हैं…. अनंत सिंह के पैरोल पर सवाल उठाने वाली आरजेडी को जेडीयू ने दिया जवाब

तेजस्वी के लाखों नौकरी देने के दावे पर अनंत ने कहा- लालू यादव का कुछ नहीं चलता है। नाम है लालू का, सब कुछ तेजस्वी का चलता है। 20 साल पिता-माता सीएम रहे तो तब कौन नौकरी दिया। अभी मालिक जो है वो नौकरी दिया। उनके पास कोई पावर था। तेजस्वी नेता नहीं है। लालू खत्म, कहानी खत्म। उनको सिर्फ मुंह से बोलने आता है, काम करने नहीं आता है। लालू मरेंगे तो खत्म हो जाएगा। कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। यादव में बहुत बढ़िया नेता है। यादव भी साथ नहीं है।

ललन सिंह को 4 लाख से जिताना है; जेल से निकलते ही ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह ने भरी हुंकार

अनंत सिंह खुद तो कह रहे हैं कि वो अपने परिवार में जमीन का बंटवारा करने आए हैं और जहां भी लोग बुला रहे हैं, न्योता दे रहे हैं, वहां जा रहे हैं। वो कह रहे हैं कि वो प्रचार नहीं कर कर रहे हैं लेकिन जहां जा रहे हैं सब मोदी का नाम ले रहा है। अनंत सिंह ने कहा कि मुंगेर लोकसभा में ललन सिंह को उनकी मदद की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास बहुत वोट है। वो 4 लाख से ज्यादा वोट से जीतेंगे।

ललन सिंह से लड़ने को अशोक महतो ने रचाई मुंगेर की लड़की से शादी, डॉन की बीवी को टिकट देंगे लालू-तेजस्वी?

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मुंगेर में मतदान है। मुंगेर लोकसभा के अंदर मुंगेर जिला की मुंगेर और जमालपुर, लखीसराय जिले की लखीसराय और सूर्यगढ़ा और पटना जिले की मोकामा और बाढ़ विधानसभा सीट आती है। मुख्य मुकाबला मौजूदा सांसद और जेडीयू कैंडिडेट राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और आरजेडी कैंडिडेट अनिता देवी के बीच है जो अपने जमाने के बाहुबली अशोक महतो की पत्नी हैं। चुनाव लड़ाने के लिए अशोक महतो ने कुछ दिन पहले ही शादी की है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News