Advertising
<

नालंदा में CM नीतीश कुमार की कल 7 जनसभाएं: विकास के मुद्दे पर साधेंगे सभी विधानसभाएं, श्रवण कुमार बोले- नालंदा में एकतरफा मुकाबला है – Nalanda News

0
नालंदा में CM नीतीश कुमार की कल 7 जनसभाएं:  विकास के मुद्दे पर साधेंगे सभी विधानसभाएं, श्रवण कुमार बोले- नालंदा में एकतरफा मुकाबला है – Nalanda News

नालंदा में CM नीतीश कुमार की कल 7 जनसभाएं: विकास के मुद्दे पर साधेंगे सभी विधानसभाएं, श्रवण कुमार बोले- नालंदा में एकतरफा मुकाबला है – Nalanda News

कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते एनडीए प्रत्याशी श्रवण कुमार।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के चुनावी रणनीति को गति देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल नालंदा जिले में एकदिवसीय चुनावी मैराथन के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान वे एक ही दिन में जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

.

नालंदा विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी और बिहार सरकार के निवर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 29 तारीख को मुख्यमंत्री जिले की सभी 7 सीटों पर जनसभा करेंगे।

नीतीश की पहली जनसभा राजगीर विधानसभा में, दूसरी अस्थावां विधानसभा के बिंद में, तीसरी रहुई में, चौथी नूरसराय के दहपर मैदान में, पांचवीं परवलपुर में, छठी एकंगरसराय में और सातवीं सभा चंडी में होगी।

श्रवण कुमार बोले- ये नीतीश की धरती है

Advertising

श्रवण कुमार ने कहा कि यह धरती नालंदा नीतीश कुमार की है। इस धरती को नीतीश कुमार ने इतना सींचा है कि विपक्ष के कलेजे में दर्द होता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पहले ही हिलसा, इस्लामपुर और सिलाव ब्लॉक के निरपुर में कार्यकर्ताओं की सभाएं कर चुके हैं।

छठ पर्व की समाप्ति के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आने पर श्रवण कुमार ने कहा कि भगवान NEWS4SOCIALको अर्घ्य देकर जो माताएं-बहनें मन्नत मांग रही थीं, उन्होंने 2025 में नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने और 225 से अधिक सीटें जीतने का आशीर्वाद मांगा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के हर तबके का सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद नीतीश कुमार और एनडीए के पक्ष में है।

नालंदा विधानसभा के प्रत्याशी श्रवण कुमार ने कहा कि मेरे विधानसभा में एकतरफा मुकाबला है।

श्रवण कुमार ने विपक्ष की घोषणाओं को लेकर निशाना साधा

विपक्ष की घोषणाओं को ‘घोषणाबाजी’ करार देते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां के हालात देखिए। ये सब सिर्फ वोट लेने के लिए जनता के बीच जाते हैं, दिल नहीं जीत पाते। उन्होंने कहा कि विपक्ष को मौका मिलता है तो दूसरे काम में लग जाते हैं, लेकिन एनडीए को मौका मिलता है तो वे सेवा करते हैं।

मंत्री ने 2005 से पहले के बिहार की दुर्दशा की याद दिलाते हुए कहा कि नई पीढ़ी को जानकारी कम है, लेकिन माता-पिता जरूर बताएंगे कि तब सड़कें गड्ढों में तब्दील थीं, बिजली का नामोनिशान नहीं था। मोबाइल चार्ज करने के लिए बाजार जाना पड़ता था और 5 से 10 रुपए देकर चार्ज कराना पड़ता था।

श्रवण बोले- ये जातिवाद बनाम विकास की लड़ाई है

जातिवाद के मुद्दे पर श्रवण कुमार ने कहा कि जातियों में विभेद करना, अंतर करना अब ये कुछ होने वाला नहीं है। नीतीश कुमार ने हर जाति, हर धर्म, हर मजहब को साधन और सुविधा से लैस किया है। इस बार जाति का कार्ड नहीं चलेगा, विकास का कार्ड चलेगा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस बार विकास, अमन, शांति, प्रेम और भाईचारे पर वोट पड़ेगा। ‘न्याय के साथ विकास’ के संकल्प पर मतदान होगा।

श्रवण कुमार ने कहा- कुछ लोग नाराज हैं, 10 फीसदी वोट ही विपक्ष को मिलेगा

चुनावी समीकरण पर श्रवण कुमार ने दावा किया कि इस बार तो लड़ाई एकतरफा है। जो हमसे थोड़ा नाराज हैं, वही वोट उनको मिलेगा – 5-10 प्रतिशत। अखिलेश सिंह जैसे महान नेता भी नीतीश कुमार के काम का जवाब नहीं दे सकते।

उन्होंने विश्वास जताया कि नालंदा की सातों सीटें एनडीए जीतेगी और नीतीश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News