दिग्विजय के बंगले में बनी रंगोली भी चर्चाओं में, जानिए क्या है इसमें खास | digvijay’s house message to unite india by leaving hatred on diwali | Patrika News h3>
दरअसल, दिवाली के मौके पर हर आम हो या खास अपने घर के बाहर आकर्षक रंगोली जरूर बनाता है। दिग्विजय सिंह के B-1, श्यामला हिल्स स्थित बंगले में भी रंगोली बनाई गई। लेकिन, इस रंगोली में अनेक रंगों के साथ ही राजनीति के रंग भी नजर आए। इसमें रंगोली में कई संदेश लिखे गए थे, जिनमें ‘जुड़े वतन और नफरत छोड़ो’ और ‘भारत जोड़ो आदि संदेश’ आदि प्रमुख थे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बंगले पर बनी यह रंगोली राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। माना जाता है कि दिवाली के दिन घर के प्रमुख द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती है। अब धीरे-धीरे समय बदलने के साथ ही इसके जरिए नवाचार भी करने लगे हैं। यही कारण है कि संदेश लिखी यह रंगोली की चर्चा हो रही है।
ट्वीटर परदिया यह संदेश
यहां बनी एक रंगोली में लिखा था नफरत छोड़ो- भारत जोड़ो। एक अन्य रंगोली में लिखा था मिले कदम जुड़े वतन। यह रंगोली इसलिए भी सुर्खियां बटोर रही है, क्योंकि इसमें सांप्रदायिक नफरत के खिलाफ अपील की गई है। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर भी रंगोली की तस्वीरें शेयर की है। ट्वीट के साथ ही दिग्विजय सिंह ने संदेश भी लिखा है जिसमें कहा गया है कि दीपावली पर दीपों से, मोमबत्ती से या अपने घरों में रंगोली से भारत जोड़ो-एकता व उन्नति या केवल भारत जोड़ो- मिले कदम, जुड़े वतन का संदेश लिखें और सोशल मीडिया परडाले तो अच्छे वुजुअल आ सकते हैं। मेरी इन सभी भाइयों और बहनों से प्रार्थना है कि वे भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ें।
27 से फिर शुरू होगी यात्रा
गौरतलब हैं कि भारत जोड़ो यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह इस यात्रा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब साढ़े तीन हजार किमी लंबी है। दिवाली के मौके पर तीन दिनों के लिए यात्रा को रोका गया है। इसके बाद यह यात्रा आंध्र प्रदेश के गुडेबेलूर से गुरुवार 27 अक्टूबर की सुबह फिर से शुरू हो सकेगी।
दिग्विजय ने ऐसे ही दिवाली की शुभकामनाएं
इधर, दिग्विजय ने इन्हीं रंगोली के जरिए दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है कि आज महंगाई व बेरोजगारी की वजह से देशवासी अंधकारमय जीवन जीने को मजबूर हैं। भारत जोड़ो यात्रा इस भीषण अंधकार को खत्म करने में प्रकाश पुंज का काम कर रही है। जब जहां अवसर मिले #BharatJodoYatra में शामिल होकर उम्मीदों के दीप प्रज्जवलित करें। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ेंः अफ्रीकी चीतों के बाद आएंगे 15 हाथी, इन जंगलों में छोड़े जाएंगे