टिटोलर हैं ब्रिटेन के नए PM ऋषि सुनक, योगी ने PM बनने पर ट्वीट कर दी बधाई | cm yogi congratulated Rishi Sunak on becoming British PM on social med | Patrika News

157
टिटोलर हैं ब्रिटेन के नए PM ऋषि सुनक, योगी ने PM बनने पर ट्वीट कर दी बधाई | cm yogi congratulated Rishi Sunak on becoming British PM on social med | Patrika News

टिटोलर हैं ब्रिटेन के नए PM ऋषि सुनक, योगी ने PM बनने पर ट्वीट कर दी बधाई | cm yogi congratulated Rishi Sunak on becoming British PM on social med | Patrika News

कौन हैं ऋषि सुनक?

ऋषि सुनक एक ब्रिटिश राजनेता हैं, जिन्होंने 2020 से 2022 तक यूनाइटेड किंगडम के राजकोष के चांसलर के रूप में काम किया, इससे पहले सुनक 2019 से 2020 तक ट्रेजरी के मुख्य सेक्रेटरी रहे। सुनक कंजर्वेटिव पार्टी के मेंबर हैं |

वह 2015 से नार्थ यॉर्कशायर में रिचमंड के लिए पार्लियामेंट मेंबर रहे हैं। सुनक का जन्म इंग्लैंड के साउथैम्प्टन शहर में हुआ था। इनके मदर-फादर इंडियन ओरिजिन के थे, जो ईस्ट अफ्रीका में रहते थे। 90 के दशक में इनके मदर-फादर ईस्ट अफ्रीका से इंग्लैंड में आ गए।

 

पढ़ने में ब्राइट हैं सुनक, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से की है MBA ऋषि ने अपनी पढ़ाई विनचेस्टर कॉलेज से की है। इन्होंने फिलॉसफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में पूरी की। इसके बाद फूलब्राइट प्रोग्राम के तहत स्कॉलरशिप पाकर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से इन्होंने एमबीए की डिग्री प्राप्त की।

ऋषि सुनक का इंडियन कनेक्शन ऋषि गुजरांवाला के एक पंजाबी सुनार खत्री परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। सुनक का जन्म 12 मई 1980 को साउथैम्प्टन, हैम्पशायर, इंग्लैंड में पिता यशवीर और माता उषा सुनक के घर हुआ था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं।

उनके दादा-दादी पंजाब प्रांत, भारत में पैदा हुए थे, और 1960 के दशक में ईस्ट अफ्रीका से अपने बच्चों के साथ यूके चले गए थे। इंफोसिस के मालिक नारायण मूर्ति की बेटी हैं सुनक की वाइफ

स्टैनफोर्ड में पढ़ाई करने के दौरान इनकी मुलाकात इंफोसिस के फाउंडर और बिजनेसमैन एन आर नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई थी। अगस्त 2009 में इन दोनों ने शादी की। अभी उनकी दो बेटियां हैं।

सुनक एक ब्रिटिश भारतीय हैं। उन्होंने 2017 से हाउस ऑफ कॉमन्स में भगवद गीता पर शपथ ली है। ऋषि सुनक एक टीटोटलर हैं। वह पहले ईस्ट लंदन साइंस स्कूल के गवर्नर थे।

 

एक्स्ट्रा नॉलेज: टिटोलर हैं ऋषि सुनक, क्या होता है टिटोलर कहलाने वाला व्यक्ति ?

टिटोलर ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है, जो शराब पिने से पूरी तरह परहेज करता हो। इस वर्ड को 1833 में एक इंग्लिश टेम्प्रेंस ऐडवोकेट ने गढ़ा था।

 



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News