Advertising
<

थाने के बाहर धरना, सड़क पर चक्काजाम: कार की टक्कर से भारतीय आदिवासी पार्टी जिलाध्यक्ष के बेटे की मौत; एंबुलेंस में रोड पर रखा शव – Ratlam News

2
थाने के बाहर धरना, सड़क पर चक्काजाम:  कार की टक्कर से भारतीय आदिवासी पार्टी जिलाध्यक्ष के बेटे की मौत; एंबुलेंस में रोड पर रखा शव – Ratlam News

थाने के बाहर धरना, सड़क पर चक्काजाम: कार की टक्कर से भारतीय आदिवासी पार्टी जिलाध्यक्ष के बेटे की मौत; एंबुलेंस में रोड पर रखा शव – Ratlam News


रतलाम के सैलाना आरटीओ बैरियर के पास रविवार दोपहर सड़क हादसे में एक घायल की मंगलवार को इलाज के दौरान गुजरात के वड़ोदरा में मोत हो गई थी। बुधवार दोपहर एंबुलेंस में शव रख परिजनों ने बांसवाड़ा रतलाम मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसके पहले सैलाना थाने के बाहर परिजनों ने धरना दिया। ग्रामीणों के साथ सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा भी पहुंचे। चक्काजाम में वह भी लोगों के साथ बीच सड़क पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक रोड पर सभी बैठे रहे। काफी देर तक पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद सभी माने। कार ने पीछे से मारी थी टक्कर रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे अक्षय पिता रमेश खराड़ी (19) निवासी सालरापाड़ा अपने साथी अंकित (20) पिता महेश मईड़ा निवासी रिछाखोरा के साथ बाइक से रतलाम जा रहा था। सैलाना आरटीओ बैरियर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय के सिर में गंभीर चोट आई थी। जबकि अंकित को सिर, पसलियों और पैर में चोटे लगीं थी। दोनों घायलों को सैलाना में प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। अक्षय की हालत गंभीर होने और अधिक खून बहने से परिजन उसे इलाज के लिए वडोदरा (गुजरात) ले गए। जहां मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई। देर रात शव सैलाना आया। मृतक अक्षय (19) सालरापाड़ा निवासी बाप पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश खराड़ी का बेटा था। घर ले जाने के पहले प्रदर्शन बुधवार सुबह स्वास्थ्य केंद्र से शव घर ले जाने के पहले कार से टक्कर मारने वाले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर एंबुलेंस में शव रख धरना दिया। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार , जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, चंदू मईड़ा समेत कई लोग शामिल हुए। यहां पर समझाइश के बाद परिजन व ग्रामीण शव लेकर गांव सालरापाड़ा के लिए रवाना हुए। सरवन के आगे सालरापड़ा में शव को बांसवाड़ा रतलाम मार्ग के बीच एंबुलेंस को खड़ा रख चक्काजाम कर दिया। सूचना पर सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया पुलिस बल के साथ पहुंचे। कार चालक को पकड़ने व कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने पर माने। इसके बाद शव ले जाकर अंतिम संस्कार किया है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News