Advertising
Home Breaking News Hindi टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से किया ‘टच’? ऐक्ट्रेस...
Advertising
<

टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से किया ‘टच’? ऐक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

280
टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से किया ‘टच’? ऐक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब


नई दिल्ली: कोरियोग्राफर और रिएलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के जज टेरेंस लुईस (Terence Lewis) और डांसर नोरा फतेही पिछले कुछ दिनों से खबरों में बने हुए हैं. टेरेंस का एक वीडियो विवादों का कारण बना हुआ है. इसमें वे शो की को-जज नोरा फतेही के बैक पोर्शन (हिप) पर टच करते दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो को शेयर कर लोगों ने टेरेंस की जमकर खिंचाई की. हालांकि इस मामले पर नोरा ने टेरेंस का साथ देते हुए कहा कि वह एक मॉर्फ्ड वीडियो और फोटोशॉप्ड फोटो था.

नोरा फतेही का करारा जवाब
नोरा फतेही ने कमेंट करते हुए कहा कि वह उनका बहुत आदर करती हैं. नोरा ने लिखा, ‘शुक्रिया टेरेंस! आज के दौर में जब सोशल मीडिया पर वीडियो मॉर्फ किया जा रहा है और फोटोशॉप से इफेक्‍ट्स डालकर मीम बनाए जा रहे हैं. मुझे खुशी है कि आपने खुद को परेशान नहीं होने दिया. आप शांत और शालीन बने रहे. यह वक्‍त भी बीत जाएगा.’ नोरा ने आगे लिखा, ‘आपने और गीता मैम ने हमेशा मुझे सम्‍मान दिया है और शो में जज के तौर पर हमेशा प्‍यार दिया. यह मेरे लिए एक सुखद और सीखने योग्‍य अनुभव है. आप पर आशीर्वाद बना रहे.’

नोरा ने वीडियो को बताया मॉर्फ्ड
नोरा फतेही और टेरेंस लुईस इन दिनों ‘इंडियाज बेस्‍ट डांसर’ में जज की भूमिका में हैं. वीडियो क्‍ल‍िप में टेरेंस और नोरा स्‍टेज पर खड़े हैं और इस दौरान दर्शकों का अभ‍िवादन करने के लिए टेरेंस जैसे ही हाथ उठाते हैं, ऐसा लगता है जैसे उन्‍होंने नोरा के शरीर के पिछले हिस्‍से को आपत्त‍िजनक अंदाज में छुआ है. इस मामले में पहले टेरेंस ने रविवार को एक पोस्‍ट किया, जिसमें वह नोरा को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं. उन्‍होंने इस पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन एक कहानी के जरिए अपना पक्ष रखा.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link

Advertising
Advertising