Advertising
<

झुंझुनूं के खांदवा में प्लॉट को लेकर चले लाठी-डंडे, VIDEO: दोनों पक्षों के पांच लोग घायल, 2013 से चल रहा विवाद – Khetari News

1
झुंझुनूं के खांदवा में प्लॉट को लेकर चले लाठी-डंडे, VIDEO:  दोनों पक्षों के पांच लोग घायल, 2013 से चल रहा विवाद – Khetari News

झुंझुनूं के खांदवा में प्लॉट को लेकर चले लाठी-डंडे, VIDEO: दोनों पक्षों के पांच लोग घायल, 2013 से चल रहा विवाद – Khetari News

प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। घटना झुंझुनूं जिले के बुहाना थाना क्षेत्र खांदवा गांव का है।

.

बुहाना थाना एएसआई हेमराज ने बताया-घटना गुरुवार सुबह 6:30 बजे की है। सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के खांदवा गांव में प्लॉट को लेकर झगड़ा हो गया है। घटना में 5 लोग घायल हो गए हैँ। जिन्हें इलाज के लिए बुहाना के राजकीय अस्पताल लेकर आया गया है। सूचना पर टीम अस्पताल पहुंची और घायलों से मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने बताया-खांदवा गांव निवासी रेखा देवी और संजू देवी के बीच एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों आपस में पड़ोसी हैं। पास में ही एक प्लॉट है। जिस पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहें हैं।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाईं।

लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप एक पक्ष की रेखा देवी ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि सुबह वह (रेखा देवी) अपने प्लॉट में भैंस बांध रही थी। इस दौरान महेंद्र, बलवान, सुरेश, शर्मिला, नीतू, संजू, लीला, पूजा और शारदा लाठी-डंडे लेकर प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से आए। इसके बाद उन्होंने मेरे ससुर के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मेरी जेठानी सरोज और सास चमेली देवी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी लाठियों से मारपीट की गई। मारपीट में रेखा देवी, जेठानी सरोज, सास चमेली और ससुर महावीर घायल हो गए।

Advertising

रेखा देवी ने आरोप लगाया कि बुधवार शाम को भी आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्लॉट में डस्ट डालने की कोशिश की थी। इसके बाद सुबह 6:30 बजे परिवार पर हमला कर दिया।

2013 में प्लॉट खरीदने का दावा वहीं दूसरे पक्ष के संजू ने बताया-2013 में हमने घर पास रामनिवास निवासी खांदवा से 4 लाख 24 हजार रुपए में एक प्लॉट खरीदा था। जिसे मेरे देवर कृष्ण कुमार ने खरीदा था। बुधवार को जब प्लॉट पर दुकान के निर्माण के लिए सामग्री डालने गए तो दूसरे पक्ष ने उन्हें सामान डालने से रोक दिया।

घायलों को इलाज के लिए बुहाना अस्पताल लेकर जाया गया।

एक पक्ष ने प्लॉट पर जबरन कब्जे का लगाया आरोप संजू ने आरोप लगाया कि रेख पक्ष ने उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा कर रखा है। जब मैं (संजू) अपने प्लॉट पर काम करने गईं, तो वहां पहले से मौजूद महावीर, रामनिवास, नरेश, राहुल, अंकित, रेणु, सरोज, पिंकी और चमेली ने उन पर हमला कर दिया।

मारपीट में 5 लोग घायल घटना की सूचाना पर एएसआई हेमराज पुलिस जाप्ते के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना कर जानकारी जुटाई। साथ ही आसपास के लोगों से बातचीत की। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चमेली देवी, सरोज, रेणु, महावीर और संजू घायल हुए हैं।

यह खबर भी पढ़ें

नागौर में बीच सड़क भिड़े बजरी माफिया,VIDEO:एक-दूसरे को लाठी-ड़डों से पीटा; पत्थर उठाकर मारा, पिकअप के शीशे तोड़े

नागौर में बजरी माफियाओं से जुड़े दो बीच सड़क पर ​भिड़ गए। यहां एक-दूसरे पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं पत्थर मारकर घायल करने की को​शिश की और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। (पढ़ें पूरी खबर)

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News