उन्नाव में SI भर्ती परीक्षा, DM-SSP ने कंट्रोल रूम देखा: 14-15 मार्च को 8 केंद्रों पर 9600 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा – Unnao News h3>
उन्नाव2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को होगी। जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर कुल 9600 अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे। प्रशासन और पुलिस विभाग ने परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परीक्षा दो दिनों में चार पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 2400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में एक विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक तथा सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने बताया कि सभी 8 परीक्षा केंद्रों से डीब्रीफिंग के माध्यम से व्यवस्थाओं, संभावित समस्याओं और कमियों की जानकारी ली गई है। बैठक में सामने आई सभी कमियों को दर्ज किया गया और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, प्रशासनिक अधिकारी स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देंगे।
Advertising
एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा के दौरान अपने-अपने केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा से पहले सभी केंद्रों को सैनेटाइज किया जाए। साथ ही, कक्ष निरीक्षकों और स्टाफ को परीक्षा नियमों, प्रक्रिया और अनुशासन संबंधी जिम्मेदारियों से भली-भांति अवगत कराया जाए। स्कूल परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
एसएसपी ने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटो कॉपी की दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगी। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News