झारखंड: पेड़ से लटका मिला BJP नेता की नाबालिग बेटी का शव, परिजनों का आरोप- दुष्कर्म हुआ; पुलिस जुटी जांच में h3>
झारखंड के पलामू जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की नाबालिग बेटी की लाश पेड़ पर लटकी मिलने के बाद से खलबली मच गई है। बुधवार को 16 साल की लड़की की लाश पलामू के जंगलों में पेड़ से लटकी हुई मिली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की एक आंख भी निकाल ली गई थी। 10वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की की डेड बॉडी मिलने के बाद बुधवार की शाम को उसका अंतिम संस्कार किया गया है। बताया जा रहा है कि एक स्थानीय भाजपा नेता की वो सबसे छोटी बेटी थीं।
मौका-ए-वारदात से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है। शुरुआती तौर पर मोबाइल के कॉल डेटा रिकॉर्ड्स के आधार पर पुलिस ने 23 साल के एक युवक प्रदीप कुमार सिंह धनुक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां जानकारी दी है कि प्रदीप कुमार इस मामले का संदिग्ध है। प्रदीप कुमार शादीशुदा है और इस घटना में उसके और भी साथी शामिल हो सकते हैं।
इधर मृतक लड़की के परिजनों ने बताया है कि लड़की बीते 7 जून की सुबह 10 बजे से घर से लापता थी। स्थानीय थाने के इंचार्ज ने बताया है कि लड़की के परिवार वालों ने मंगलवार को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लड़की की तलाश कर रही थी लेकिन इस बीच स्थानीय लोगों को लड़की की पेड़ पर टंगी लाश मिली।
बताया जा रहा है कि एक कपड़े के सहारे लड़की की बॉडी को पेड़ पर लटकाया गया था। लड़की की आंखें भी निकाल ली गई थी। अधिकारियों को आशंका है कि हत्या से पहले लड़की की बेरहमी से पिटाई की गई थी। इसके बाद इसे आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे पेड़ से लटका दिया गया था। लड़की के परिजनों ने इस मामले में दुष्कर्म किये जाने का आरोप भी लगाया है।
इधर इस मामले पर पलामू के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं? पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि लड़की और उसके परिजनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और उसके बाद से ही लड़की लापता हो गई थी।
बहरहाल अब इस मामले में झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने कहा है कि अगर पुलिस परिजनों की आशंकाओं को दूर नहीं कर पाती है तब इस मामले में पार्टी स्वतंत्र जांच की मांग करेगी।
संबंधित खबरें