जिलाध्यक्ष बनने के बाद गुना पहुंचे जयवर्धन सिंह: कार्यकर्ताओं से आम जनता के मुद्दे उठाने कहा; बोले- पहले गुना कांग्रेस को मजबूत करेंगे – Guna News

1
जिलाध्यक्ष बनने के बाद गुना पहुंचे जयवर्धन सिंह:  कार्यकर्ताओं से आम जनता के मुद्दे उठाने कहा; बोले- पहले गुना कांग्रेस को मजबूत करेंगे – Guna News

जिलाध्यक्ष बनने के बाद गुना पहुंचे जयवर्धन सिंह: कार्यकर्ताओं से आम जनता के मुद्दे उठाने कहा; बोले- पहले गुना कांग्रेस को मजबूत करेंगे – Guna News

कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गुना पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सकारात्मकता के साथ जनता को जोड़ने

.

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस ने प्रदेश में 71 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें प्रदेश के पांच विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कई पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को भी जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह को गुना जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष बनने के बाद जयवर्धन सिंह पहली बार गुना पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के कार्यों को रेखांकित करते हुए उनकी प्रशंसा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के मन में ये सवाल है कि उनकी बात कैसे मुझ तक पहुंच पाएगी। मैं यह कोशिश करूंगा कि हर हफ्ते एक दिन जिला मुख्यालय पर दूं। कार्यकर्ताओं से भी यह अपेक्षा है कि वे सही बात मुझ तक पूरी ईमानदारी से पहुंचाएं। हमारा पहला लक्ष्य गुना जिले में संगठन को मजबूत करने का है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जयवर्धन सिंह।

उन्होंने कहा कि हम आम मुद्दों को उठाएं। जैसे अभी कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी। कई प्रभावितों का सर्वे नहीं हुआ है, उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। हमे इन मुद्दों पर नजर रखनी चाहिए। साथ ही आंदोलन करना चाहिए।

आंदोलन के साथ-साथ, संगठन के द्वारा सकारात्मक और जनता को जोड़ने के कार्यक्रम भी करने पड़ेंगे। NSUI के माध्यम से हर कॉलेज में नए युवाओं को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएं। हर ब्लॉक में एक कार्यक्रम में पहुंचूंगा।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News