जावाल पीएम श्री स्कूल के वाइस प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप: सरकारी धन के दुरुपयोग और लेटलतीफी पर कलेक्टर से शिकायत; APO की मांग – Sirohi News

1
जावाल पीएम श्री स्कूल के वाइस प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप:  सरकारी धन के दुरुपयोग और लेटलतीफी पर कलेक्टर से शिकायत; APO की मांग – Sirohi News

जावाल पीएम श्री स्कूल के वाइस प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप: सरकारी धन के दुरुपयोग और लेटलतीफी पर कलेक्टर से शिकायत; APO की मांग – Sirohi News


जावाल स्थित पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय स्कूल के वाइस प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार हिन्डाणी गंभीर आरोपों के घेरे में आ गए हैं। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नारायण लाल माली ने जिला कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपकर वाइस प्रिंसिपल की कार्यशैली, आचरण, स्कूल में समय पर नहीं आने, सरकारी धन के दुरुपयोग और स्कूल की छवि खराब करने जैसे आरोपों की गोपनीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्हें तत्काल एपीओ करने की अपील भी की गई है। कलेक्टर को सौंपा शिकायत पत्र पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नारायण लाल माली ने जिला कलेक्टर को पत्र सौंपते हुए वाइस प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार हिन्डाणी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि स्कूल की गरिमा को लगातार ठेस पहुंच रही है और प्रशासन को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। शराब सेवन और दुर्घटना का आरोप शिकायत पत्र में दावा किया गया है कि वाइस प्रिंसिपल पूर्व में शराब सेवन के कारण दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी जानकारी उपलब्ध है, जिसकी जांच करवाई जा सकती है। स्कूल में मनमानी और अभद्र भाषा के आरोप पत्र में आरोप लगाया गया है कि कार्यवाहक प्रिंसिपल के रूप में वाइस प्रिंसिपल मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। उन पर अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप है, जिससे स्कूल का माहौल प्रभावित हो रहा है और संस्था की छवि धूमिल हो रही है। समय पर स्कूल नहीं आने का दावा शिकायतकर्ता ने कहा कि वाइस प्रिंसिपल निर्धारित समय के बाद अपनी मर्जी से स्कूल पहुंचते हैं। इस संबंध में उनके पास फोटो और वीडियो साक्ष्य होने का दावा भी किया गया है। साथ ही कहा गया कि यदि उपस्थिति रजिस्टर और स्टाफ के बयान लिए जाएं तो सच्चाई सामने आ सकती है। सीसीटीवी कैमरे बंद रखने का आरोप शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्कूल के कुछ सीसीटीवी कैमरे बंद रखे गए हैं, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। शिकायतकर्ता ने इसे गंभीर मामला बताते हुए इसकी भी जांच की मांग की है। पढ़ाई व्यवस्था पर उठे सवाल वाइस प्रिंसिपल कक्षा 11 और 12 विज्ञान वर्ग के गणित शिक्षक भी हैं, लेकिन उन पर नियमित रूप से कक्षाएं नहीं लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकारी बजट के उपयोग पर सवाल स्कूल में संचालित व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के प्रभारी होने के नाते वाइस प्रिंसिपल को आवंटित बजट के उपयोग पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए वित्तीय जांच की मांग की है। गोपनीय जांच और एपीओ की मांग नारायण लाल माली ने कलेक्टर से मांग की है कि किसी ईमानदार अधिकारी से पूरे मामले की गोपनीय और निष्पक्ष जांच करवाई जाए। साथ ही जांच प्रभावित न हो, इसके लिए वाइस प्रिंसिपल को तुरंत जावाल से एपीओ किया जाए। शिक्षा मंत्री को भी भेजी प्रतिलिपि इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत पत्र की प्रतिलिपि राजस्थान के शिक्षा मंत्री को भी भेजी गई है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News