जहां पलटी थी विकास दुबे की गाड़ी… माफिया Atique Ahmed की पेशी के बीच Twitter पर ट्रेंड कर रहा बिकरू वाला गुंडा

55
जहां पलटी थी विकास दुबे की गाड़ी… माफिया Atique Ahmed की पेशी के बीच Twitter पर ट्रेंड कर रहा बिकरू वाला गुंडा

जहां पलटी थी विकास दुबे की गाड़ी… माफिया Atique Ahmed की पेशी के बीच Twitter पर ट्रेंड कर रहा बिकरू वाला गुंडा


Vikas Dubey Kanpur: अतीक अहमद को यूपी लाए जाने के दौरान सोशल मीडिया पर विकास दुबे भी ट्रेंड करने लगा। 2020 में विकास दुबे और उसकी गैंग ने बिकरू गांव में पुलिस टीम को घेरकर मार डाला था। उसके बाद विकास को उज्जैन से पकड़कर लााए जाने के दौरान रास्ते में एनकाउंटर कर दिया गया।

 

कानपुर/प्रयागराज: अतीक अहमद (Atique Ahmed) को गुजरात की साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लाया जा रहा है। गुजरात से राजस्थान और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में अतीक की एंट्री सुबह ही हो चुकी है। एनकाउंटर और गाड़ी पलटने की आशंका के बीच सोशल मीडिया पर अचानक से विकास दुबे (Vikas Dubey) ट्रेंड कर रहा है। ऐसा तय था कि अतीक को भी उसी रूट से लाया जा रहा है, जहां विकास का एनकाउंटर किया गया था। हालांकि जालौन के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उसे प्रयागराज ले जाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अतीक को ला रही पुलिस टीम का काफिला झांसी, जालौन तक पहुंच चुकी है। आगे कानपुर से होते हुए ही प्रयागराज की तरफ जाने का रास्ता है। अतीक को ला रहे काफिले का रूट कानपुर देहात और कानपुर नगर के उसी रास्ते से है। माना जा रहा था कि कालपी, पुखरायां, रनिया होते हुए अतीक का पुलिस काफिला आगे का रास्ता तय करेगा। लेकिन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का रूट फाइनल किया गया।

ट्रेंड करने लगा बिकरू वाला विकास दुबे

विकास दुबे ट्रेंडिंग

यह वही जगह है, जहां 2020 में बिकरू कांड वाले विकास दुबे की गाड़ी पलटी थी। बिल्कुल सुबह के समय ही विकास का एनकाउंटर उस समय हो गया, जब वह पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। यह बात पुलिस की तरफ से बताई गई। बिकरू गांव में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के नरसंहार के बाद से वह फरार था और उज्जैन से गिरफ्तार हुआ था।

विकास दुबे ट्रेंडिंग

विकास दुबे ट्रेंडिंग

क्या सच में पलट जाएगी अतीक की गाड़ी? ऑपरेशन मुख्तार जेल ट्रांसफर को लीड करने वाले IPS ने कही आंखें खोलने वाली बात
इससे पहले आज सुबह अतीक का काफिला जैसे ही खराई चेकपोस्ट से होकर गुजरा, वहां अचानक की वैन के सामने एक गाय आकर टकरा गई। इससे गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गनीमत रही कि वैन पलटने से बच गई। उसके बाद पूरे काफिले को कुछ देर के लिए रोका गया और उसके बाद यह काफिला आगे के लिए रवाना हुआ।

विकास दुबे ट्रेंडिंग

विकास दुबे ट्रेंडिंग

बाहुबली अतीक अहमद को यूपी पुलिस गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज लेकर आ रही है। अतीक का भाई अशरफ भी इस मामले में आरोपी है। वह फिलहाल बरेली जेल में बंद है। उसे भी प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में पुलिस लेकर आ रही है। अशरफ को लेने के लिए प्रयागराज पुलिस की टीम रविवार रात ही बरेली जेल पहुंच गई थी।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Get Kanpur News, Breaking news headlines about Kanpur crime, Kanpur politics and live updates on local Kanpur news. Browse Navbharat Times to get all latest news in Hindi.

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News