Advertising
<

जमुई के डैम में मिला लड़के का शव: 2 दिन बाद दोस्त बोला- गर्लफ्रेंड के परिजनों ने मारा, मैं भाग निकला; 4 साल से था प्रेम संबंध – Jamui News

0
जमुई के डैम में मिला लड़के का शव:  2 दिन बाद दोस्त बोला- गर्लफ्रेंड के परिजनों ने मारा, मैं भाग निकला; 4 साल से था प्रेम संबंध – Jamui News

जमुई के डैम में मिला लड़के का शव: 2 दिन बाद दोस्त बोला- गर्लफ्रेंड के परिजनों ने मारा, मैं भाग निकला; 4 साल से था प्रेम संबंध – Jamui News


जमुई में एक युवक का शव डैम में मिला है। युवक अपने दोस्त के साथ गर्लफ्रेंड से मिलने घर से करीब 70 किलोमीटर दूर गया था। गुरुवार दोपहर डैम में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। घटना झाझा थाना क्षेत्र के कुम्हेनी डैम की है। मृतक की पहचान बांका जिले के रहने वाले 18 वर्षीय छोटे लाल हांसदा के रूप में हुई है। झाझा प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि परिजनों और मृतक के साथी ने मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम.. बांका जिले के चानन थाना क्षेत्र के चातराहन गांव निवासी छोटे लाल हांसदा अपने दोस्त मनोज हांसदा के साथ गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। वह घर से करीब 70 किलोमीटर दूर जमुई जिले के चपोलवा गांव पहुंचा था। उसी दिन देर शाम तक छोटे लाल के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि वे दो दिनों तक उसकी खोज में इधर-उधर भटकते रहे और दोस्तों व रिश्तेदारों से भी पूछताछ करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच गुरुवार को जमुई पुलिस से सूचना मिली कि एक युवक का शव डैम में तैरता हुआ मिला है। बाद में उसकी पहचान छोटे लाल हांसदा के रूप में हुई। मृतक के रिश्तेदार जीतेलाल हांसदा ने आरोप लगाया कि गर्लफ्रेंड के परिजनों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया था और उनकी जमकर पिटाई की थी। इस दौरान मनोज हांसदा किसी तरह वहां से भाग निकला। परिजनों के अनुसार, बुधवार को मनोज ने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी और आशंका जताई कि छोटे लाल की हत्या कर शव डैम में फेंक दिया गया है। इसके बाद परिजन झाझा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने डैम के आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार दोपहर कुम्हेनी डैम में युवक का शव तैरता हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने कहा- दोनों में 4 साल से संबंध थे
परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका के पिता सुमित हेंब्रम ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि छोटेलाल और युवती के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। परिजनों का दावा है कि युवती भी इस रिश्ते के लिए राजी थी। छोटेलाल पहले भी उससे मिलने आता-जाता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। झाझा प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने लड़के के दोस्त, प्रेमिका ओर उनके पिता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News