जबलपुर के मानेगांव में जमीन को लेकर विवाद: दो भाइयों के बीच प्लाट को लेकर हुई कहासुनी, मकान का निर्माण रुकवाया – Jabalpur News

0
जबलपुर के मानेगांव में जमीन को लेकर विवाद:  दो भाइयों के बीच प्लाट को लेकर हुई कहासुनी, मकान का निर्माण रुकवाया – Jabalpur News

जबलपुर के मानेगांव में जमीन को लेकर विवाद: दो भाइयों के बीच प्लाट को लेकर हुई कहासुनी, मकान का निर्माण रुकवाया – Jabalpur News

जबलपुर में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। घटना रांझी थाना के मानेगांव नानक नगर की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सोनू उर्फ सुधीर दुबे और उनक

.

विवाद के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। नानक नगर की जमीन पर बन रहे मकान के प्लाट को लेकर दोनों ने अपना-अपना दावा किया है। सोनू दुबे का कहना था कि जिस प्लाट पर बन रहे मकान को लेकर विवाद हुआ था, उसे मैंने और सबसे बड़े भाई चंदू दुबे ने 2014 में खरीदा था। जिस पर हमारा हक है। इधर देव प्रकाश दुबे का कहना था कि पिताजी ने जमीन खरीदकर दी थी, जिस पर सभी का बराबर हक होना चाहिए। फिलहाल रांझी थाना पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

देव प्रकाश दुबे ने यह कहते हुए काम बंद करवा दिया कि इस जमीन पर मेरा भी हक है।

दो पक्षों में हुआ विवाद

लाला लाजपत राय वार्ड के नानक नगर में ज्योति कपूर ने सोनू दुबे से प्लाट खरीदा था। इस पर मकान निर्माण का काम चल रहा था। जानकारी लगने पर देव प्रकाश दुबे मौके पर पहुंचे और यह कहते हुए काम बंद करवा दिया कि इस प्लाट पर मेरा भी हक है। वहां मौजूद मजदूरों से देव प्रकाश दुबे का विवाद हो गया। आरोप है कि देव प्रकाश ने उनके साथ मारपीट करते हुए काम बंद करवा दिया। हालांकि देव प्रकाश का कहना था कि किसी के साथ मारपीट नहीं की गई है। सिर्फ काम रुकवाया गया था। इधर जैसे ही सोनू दुबे को जानकारी लगी तो उन्होंने रांझी थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

नानक नगर में विवाद हो रहा है, इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पांच माह से हो रहे है परेशान

सोनू दुबे का कहना था कि ज्योति कपूर ने पांच माह पहले प्लाट खरीदा था। नगर निगम से नक्शा पास है, मकान के लिए लोन भी हो गया है। ज्योति कपूर एक ठेकेदार से मकान बनवा रही है। आज सुबह जब काम चल रहा था उसी दौरान देव प्रकाश दुबे कुछ लोगों के साथ आए और जबरन काम बंद करवा दिया। बीते दस साल में कई लोगों से विवाद हुआ है।

सोनू का कहना था कि यह जमीन हमने और बड़े भाई ने खरीदी है, जिसे कि ज्योति कपूर को बेचा है।

हम तीनों भाइयों का जमीन विवाद है

देव प्रकाश दुबे का कहना था कि विवाद जैसी कोई बात ही नहीं है। हम तीनों भाइयों का मामला है। दोनों भाइयों ने मिलकर फर्जी पावर बनवा लिया, जिसके बाद 35 प्लाट बेच दिया, इसके बाद अब जो 40 प्लाट बचे है, उसे तीन हिस्सों में बाँट लो। 35 प्लाट बेचने के बाद जो प्रॉफिट का पैसा मिला था, उसे दोनों भाई ने आपस में बाँट लिया। देव प्रकाश दुबे ने कहा कि काम को बंद करवाया गया है, क्योंकि वह जमीन हमारी है। देव प्रकाश दुबे का कहना था कि जो व्यक्ति वहां पर ठेकेदार बनकर खड़ा हुआ था, उसका आपराधिक रिकॉर्ड है। उनका कहना था कि जब हम काम बंद करवाने गए तो यह कहा गया कि किसी भी कीमत में काम बंद नहीं होगा। देव प्रकाश दुबे का कहना था कि मैं अपराधी नहीं बल्कि सेना से रिटायर हुआ फौजी हूं।

देवप्रकाश दुबे ने कहा कि किसी के साथ मारपीट नहीं हुई है, काम बंद करने को बोला गया था।

शिकायतों की जांच की जा रही है

विवाद को लेकर रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी का कहना था कि नानक नगर में प्लाट को लेकर कुछ लोगों के बीच लड़ाई हुई है। सुधीर दुबे और देव प्रकाश दुबे के बीच उनकी जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। प्लाट पर मकान बनाए जाने को लेकर विवाद हुआ था। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत करवाया गया। दोनों ही पक्षों से शिकायत मांगी गई है, जिसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News