छोरे ने छाती चौड़ी कर दी… नीरज चोपड़ा को सलामी देने लोग टूट पड़े, पीएम मोदी ने यूं दी बधाई

9
छोरे ने छाती चौड़ी कर दी… नीरज चोपड़ा को सलामी देने लोग टूट पड़े, पीएम मोदी ने यूं दी बधाई


छोरे ने छाती चौड़ी कर दी… नीरज चोपड़ा को सलामी देने लोग टूट पड़े, पीएम मोदी ने यूं दी बधाई

नई दिल्ली: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने नीरज चोपड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह एथलेटिक्स ही नहीं बल्कि समूचे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता के परिचायक हैं। मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही विश्व चैंपियनशिप में कल देर रात पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।

वह ओलिंपिक और विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण एक समय पर जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा, ‘प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण हैं। उनकी प्रतिबद्धता , जुनून और जज्बा उन्हें सिर्फ एथलेटिक्स में ही नहीं बल्कि समूचे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का परिचायक बनाता है।’ उन्होंने कहा, ‘विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई।’
राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू कहा, ‘नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर भारतीय खेलों के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ दिया। बुडापेस्ट में भालाफेंक फाइनल में उनका बेहतरीन प्रदर्शन हमारे लाखों युवाओं को प्रेरित करेगा। यह देश के लिए गर्व की बात है कि तीन भारतीय नीरज चोपड़ा, किशोर जेना और डी पी मनु विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भालाफेंक स्पर्धा में फाइनल तक पहुंचे और शीर्ष छह में रहे। मैं उन सभी को बधाई देती हूं।’
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग: फेंको तो ऐसे फेंको कि चार लोग बोले क्या फेंका है यार। 88.17 मीटर दूर भाला फेंका और हमारे चैंपियन नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता। जीत का सिलसिला जारी है।’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर: नीरज चोपड़ा ने फिर कर दिखाया। भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन ब्वॉय ने बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरूषों की भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही वह विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। यह पल भारतीय खेलों के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।’

अभिनव बिंद्रा: बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा को जीत दर्ज करने देखकर अपार गर्व का अनुभव हुआ। तुम्हारी प्रतिबद्धता और परिश्रम सभी के लिए मिसाल है। बधाई हो विश्व चैंपियन। आपके जैसे सितारों के रहते भारत और चमक रहा है।’

भारतीय ओलिंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। आप इस गोल्डन टच के साथ देश के लिए आगे भी उपलब्धियां हासिल करते रहे। हमेशा आशीष।’

विश्व एथलेटिक्स: ओलिंपिक चैंपियन भालाफेंक में विश्व चैंपियन बना। नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ पिछले साल के रजत को बुडापेस्ट में चमचमाते स्वर्ण में बदला।

भारतीय सेना: भारतीय सेना सूबेदार नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप बुडापेस्ट में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देती है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक: भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बुडापेस्ट विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने की बधाई। आप अपने खेल कैरियर में ऐसी ही बुलंदियों को छूकर देश को गौरवान्वित करते रहें। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई): विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने ऊंचे मानक कायम किए।उन्होंने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ इतिहास का रूख बदलते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही वह विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। एक समय पर विश्व चैंपियनशिप, डायमंड लीग और ओलिंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले खिलाड़ी। सलाम नीरज चोपड़ा।’

ओलिंपिक में भी 1-2 होंगे… भारत और नीरज चोपड़ा पर अरशद नदीम के बयान से पाकिस्तानियों का दिल बैठ जाएगा! नीरज चोपड़ा के बुलाते ही झंडा भूल दौड़ पड़े अरशद नदीम, तिरंगे के साथ दिए पोज, ये तस्वीरें दिल जीत लेंगी नीरज चोपड़ा ने नहीं मानी हंगेरियन महिला की रिक्वेस्ट, तिरंगे का मान रखकर भारत की छाती कर दी चौड़ी



Source link