Advertising
<

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI का अनूठा प्रदर्शन: मुख्यमंत्री भजनलाल की निकली बारात, कैबिनेट मंत्रियों ने किया डांस – Jaipur News

8
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI का अनूठा प्रदर्शन:  मुख्यमंत्री भजनलाल की निकली बारात, कैबिनेट मंत्रियों ने किया डांस – Jaipur News

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI का अनूठा प्रदर्शन: मुख्यमंत्री भजनलाल की निकली बारात, कैबिनेट मंत्रियों ने किया डांस – Jaipur News

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव पर रोक के खिलाफ छात्रों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। NSUI छात्र नेता अभिषेक चौधरी ने “लोकतंत्र की विदाई” बारात निकालकर छात्रसंघ चुनावों की बहाली की मांग की। सरकार की बारात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दूल्हे के रूप में

.

एनएसयूआई के छात्र नेता अभिषेक चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की विदाई बारात कोई साधारण विरोध नहीं है। यह उस गुस्से, निराशा और उपेक्षा का जीवंत रूप है, जो राजस्थान विश्वविद्यालय और प्रदेशभर के छात्रों के भीतर अब उबाल बन चुका है।

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर विरोध में निकाली गई बारात में मुख्यमंत्री को दुल्हा बनाया गया।

चौधरी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव किसी भी विश्वविद्यालय की आत्मा होते हैं। वे केवल पद और राजनीति की दौड़ नहीं होते है। बल्कि, एक ऐसा मंच होते हैं। जहां छात्र नेतृत्व, ज़िम्मेदारी और भागीदारी के मायने समझते हैं। लेकिन पिछले कई सालों से जिस तरह से राजस्थान की सरकार ने बार-बार छात्रसंघ चुनाव को टालने या रद्द करने का प्रयास किया है। यह लोकतंत्र के गाल पर एक करारा तमाचा है।

प्रदर्शनकारियों ने बारात को लोकतंत्र की विदाई का नाम दिया।

Advertising

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस बारात में प्रतीकात्मक दूल्हा बनाना और उन्हें घोड़ी पर बैठाकर लोकतंत्र की विदाई कराना यह दर्शाता है कि अब छात्रों का सब्र टूट चुका है। यह प्रदर्शन सिर्फ मजाक नहीं है। यह बताता है कि जिनके हाथों में संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी है। वही उसकी चिता सजाने में लगे हैं।

उन्होंने बताया कि आज भजनलाल जी की बारात में कैबिनेट मंत्रियों को बारात का हिस्सा बनाना यह दिखाता है कि पूरा सत्ताधारी तंत्र इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मिटाने में शामिल है। यह बारात असल में उस राजनीति की शवयात्रा है। जो युवाओं को सत्ता से जोड़ती थी, सवाल पूछना सिखाती थी और नेतृत्व करना सिखाती थी।

विरोध में निकली गई बारात में कैबिनेट मंत्री डांस करते हुए नजर आए।

चौधरी ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय जैसे ऐतिहासिक संस्थान में अगर छात्रों को बोलने, चुनने और चुने जाने का हक छीना जा रहा है। तो ये केवल शिक्षा की आत्मा का अपमान नहीं है। बल्कि, एक संपूर्ण पीढ़ी को राजनीतिक रूप से अपंग बनाने की साजिश है।

उन्होंने कहा कि सरकार अगर ये सोचती है कि चुनाव नहीं होने पर छात्र चुप रहेंगे। तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। आज यह विरोध एक प्रतीकात्मक बारात है। कल यही गुस्सा सड़कों पर लावा बनकर फूट सकता है। लोकतंत्र की विदाई सिर्फ एक विरोध नहीं, यह एक गम्भीर चेतावनी है। अगर अब भी छात्रों की आवाज़ को कुचला गया। तो इतिहास यह सत्ता नहीं, यह साजिश याद रखेगा।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News