चकेरी में ससुराल के बाहर युवक ने किया सुसाइड: 2 माह से मायके में थी पत्नी, CHAT में लिखा- मेरी वजह से बाहर का खाना खा रहा है – Kanpur News h3>
कानपुर चकेरी में 4 माह मायके में रह रही पत्नी को मनाने गए ऑटो ड्राइवर ने ससुराल के बाहर जहर खाकर सुसाइड कर लिया। दोनों का करीब 8 साल से लव अफेयर था। ढाई साल पहले दोनों ने मंदिर में लव मैरिज की थी। ससुरालीजनों से झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई थी। बुधवार दोपहर 3 बजे ऑटो ड्राइवर पत्नी को मनाने रामादेवी स्थित उसके घर गया था, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। फिर युवक ने 3:40 पर आखिरी कॉल की, कॉल न उठाने पर ऑटो में बैठ कर उसने जहरीला पदार्थ खाकर घर लौट आया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने कांशीराम में भर्ती कराया, जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में बुधवार देर शाम डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों के बीच की वाट्सएप चैट सामने आई, जिसमें विवाहिता ने पति को लिखा कि- तुझ जैसा नामर्द, धोखेबाज चाहिए ही नही… नफरत हो गई है तुझसे, तेरे नाम से, तेरी दोगली हरकतों से… पहली बार बाहर का खा रहा है, तो मेरी वजह से… जितना खाएगा, 10 गुना देगा, इसलिए खा रहा है। यह है पूरा मामला… हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के आनंद विहार निवासी राजमिस्त्री जय कुमार केवट ने बताया कि परिवार में पत्नी ईशा, चार बेटियां चींची, पूजा, सन्नो व शालू के साथ इकलौता बेटा विक्रम (25) था, विक्रम ऑटो चलाता था। पिता ने बताया कि उसका 8 साल पहले रामादेवी के देहली पुलिया निवासी दिया से लव अफेयर हो गया था। 2.5 साल पहले दोनों ने परिजनों को बिना बताए मंदिर में शादी कर ली थी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद दामोदर नगर में दोनों किराए के मकान में रहने लगे थे। आरोप है कि इस दौरान दिया ने बेटे से मिलने नहीं दिया। बेटे को फोन करने पर उसके मोबाइल में नंबर ब्लॉक कर दिया। पिता जय कुमार ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच में घरेलू बातों को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। जिसपर करीब 2 महीने पहले दिया पत्नी को छोड़कर मायके रहने चली गई। इस बीच विक्रम ने पत्नी को समझा कर घर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं लौटी। 4 से 5 बार सुसाइड का प्रयास कर चुका था विक्रम पिता ने बताया कि जिससे परेशान होकर बेटे ने करीब 4 से 5 बार सुसाइड का प्रयास किया। करीब 15 दिन पहले दिया दामोदर नगर स्थित घर पहुंची, जहां से जेवर और एक लाख कैश लेकर मायके चली गई। विक्रम ने पत्नी को बुलाने का प्रयास किया, जिस पर दिया ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। पिता ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बेटा बहू को मनाने के लिए ऑटो से उसके घर गया था, लेकिन बहू ने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर विक्रम ने 3:40 पर फोन किया, फोन न उठाने पर विक्रम ने ऑटो में बैठ कर जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम करीब 4:15 पर वह घर पहुंचा, जहां उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन–फानन में उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में देर शाम विक्रम की मौत हो गई। परिजनों ने विक्रम का मोबाइल चेक किया, तो विक्रम और दिया के बीच वाट्सएप पर नोकझोंक के कुछ मैसेज मिले। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews